whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27233617
Loading...


सुखलदरी जल प्रपात पर बाड़ दिन एवं वर्ष के अंतिम महीने दिसंबर में पयटकों की उमड़ने लगी है भीड़

location_on सगमा access_time 23-Dec-23, 03:53 PM visibility 763
Share



सुखलदरी जल प्रपात  पर बाड़ दिन एवं वर्ष के अंतिम महीने दिसंबर में पयटकों की  उमड़ने लगी है भीड़


श्रीकांत चौबे check_circle
संवाददाता



सगमा : गढ़वा जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित धुरकी प्रखंड के मनोरम स्थल सुखलदरी जल प्रपात बाड़ दिन एवं वर्ष के अंतिम महीने दिसंबर में पयटकों की भीड़ उमड़ने लगी है. सुखलदरी जलप्रपात नव वर्ष के आगमन को सेलिब्रेट करने और पुराने साल को विदा करने के लिए गढ़वा जिला ही नहीं बल्कि झारखंड प्रदेश के विभिन्न जिले से लेकर पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश के पर्यटकों के लिए सबसे उपयुक्त स्थान माना जाता है. वर्ष के अंतिम महीना दिसंबर से लेकर जनवरी तक यहां खूब धूमधाम से और बड़े ही मस्ती और उमंग के साथ पर्यटक सपरिवार पिकनिक मनाने आते हैं. और प्रकृति के सबसे मनोरम स्थल का वीडियो तथा सेल्फी लेने में मस्गुल हो जाते हैं. सुखलदरी जलप्रपात की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कनहर नदी के दोनों किनारे पर हरे भरे जंगलों से घिरा हुआ कनहर नदी की जलधारा 100 फीट ऊंचे चट्टान से जब नीचे की ओर झरना का रूप लेकर गिरती है. तो उसे देखकर लोगों की निगाहें कुछ देर तक टिकी की टिक्की रह जाती है.और उससे टकराकर जब दूध की तरह फव्वारा बनते हैं और जब उस पर सूर्य की किरण पड़ती है तो सतरंगी नजारा देखते ही बनता है. यह जलप्रपात पूरी तरह से प्रकृति संरचनाओं से रचा हुआ है. जलप्रपात के आसपास बैठने के लिए पार्कनुमा डिजाइन की कुर्सियों का निर्माण भी किया गया है. वहीं ठहरने के लिए सभी सुविधा युक्त रेस्ट हाउस का भी निर्माण कर दिया गया है. यहां पहुंचाने के लिए परासपानी मोड़ से मुख्य पथ से पीसीसी सड़क का निर्माण किया गया है. यहां पर्यटकों को पहुंचने के लिए अनेक मार्ग हैं वैसे तो जिला मुख्यालय से एनएच 75 स्थित बंशीधर नगर अनुमंडलीय मुख्यालय से सीधे मार्ग से निजी वाहन के माध्यम से पहुंचा जा सकता है. गढ़वा जिला के मेराल के मार्ग से भी सीधे जलप्रपात तक पहुंचा जा सकता है.वहीं बंशीधर नगर रेलवे स्टेशन से किराए के वहान से पहुंचा जा सकता है.कनहर नदी जलप्रपात को कर्पूरी ठाकुर पर्यटन स्थल के नाम से भी जाना जाता है.यहां 14 जनवरी मकर संक्रांति के अवसर पर बहुत भव्य मेला का आयोजन किया जाता है.जिसमे हजारों की संख्या में पड़ोसी राज्य युपी एवं छत्तीसगढ़ से मेला मे लोग पहुंचते हैं. सुरक्षा की दृष्टि कोन से धुरकी पुलिस की ओर से दिसंबर महीने से ही सुखलदरी जलप्रपात की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी हो जाती है.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play