whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27052845
Loading...


बिजली करंट से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

location_on गढ़वा access_time 25-Jul-25, 08:51 AM visibility 510
Share



बिजली करंट से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी स्वर्गीय सिद्धेश्वर प्रसाद के 35 वर्षीय पुत्र संजय कुमार की गुरुवार को बिजली के करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में मातम का माहौल व्याप्त है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार संजय कुमार धान रोपने के लिए अपने खेत में गया हुआ था। खेत के ऊपर से एक बस की सहायता से बिजली का तार गुजर रहा था। अचानक बस टूटने के कारण बिजली का तार खेत में भरे पानी में गिर गया, जिससे संजय कुमार करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई।

परिजन उसे तुरंत गंभीर अवस्था में गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने संजय को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही गढ़वा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। संजय कुमार के असामयिक निधन से ग्रामीणों में गहरा दुख व्याप्त है।





Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play