whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27828353
Loading...


चित् विश्राम में कार्यरत शिक्षिका शारदा कुमारी को सेवानिवृत्त पर दी गई विदाई

location_on बंशीधर नगर access_time 01-Sep-20, 07:14 PM visibility 666
Share



		चित् विश्राम में कार्यरत शिक्षिका शारदा कुमारी को सेवानिवृत्त पर दी गई विदाई


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : राजकीय मध्य विद्यालय चित् विश्राम में कार्यरत शिक्षिका श्रीमती शारदा कुमारी अपने जीवन के 60 बसंत पार करने के उपरांत 31 अगस्त 2020 को सेवानिवृत्त हुई। मध्य विद्यालय चितविश्राम में कोविड-19 के मद्देनजर एक सादे समारोह में उन्हें विद्यालय परिवार की ओर से विदाई दी गई। विदाई सह सम्मान समारोह में बोलते हुए मुखिया मुस्ताक अहमद ने कहा की मैडम सहज हृदयता एवं मृदुभाषिता के लिए हमेशा याद आती रहेंगी, जिन्होंने सफलतापूर्वक अपने सरकारी सेवा का सफल दायित्व निर्वाहन किया। शिक्षाविद प्रोफेसर इंदु भूषण चतुर्वेदी ने कहा जीवन में व्यक्ति सेवानिवृत्त नहीं होता, उसे आजीवन सेवा कार्य करना रहता है। केवल उसके दायित्व बदलते हैं ।
शारदा मैडम आज सरकारी सेवा से निवृत्त हो रही हैं, आगे अब इन्हें परिवारिक एवं सामाजिक सेवा का निर्वाहन करना होगा। जो जीवन के अंतिम पड़ाव में अपने आप को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए आवश्यक है। प्रधानाध्यापक द्वारिका नाथ पांडे ने कहा कि मैडम हमसे सीनियर होते हुए भी अपना दायित्व मुझे सौंपा था और अपना स्नेह लगातार विद्यालय परिवार पर बनाए रखा ।इस कठिन कोविड-19 में भी वे लगातार विद्यालय में अपने कार्यों के निर्वाहन को अंतिम दिन तक पूरा किया ।सीआरपी संजय कुमार सिंह ने कहा आज के आधुनिक युग में जहां शिक्षक अति बोझ से दबे जा रहे हैं मैडम ने अपना सफल सेवाकाल को पूरा किया, उनके दीर्घायु जीवन की हम सभी कामना करते हैं। विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान स्वरूप उपहार भेंट किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष संजय पांडे ,उच्च विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका, मध्य विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका ,शिक्षक अखिलेश प्रसाद, अखौरी परवीन सिन्हा ,श्रीमती कांति कुमारी समेत सीआरसी के गणित के शिक्षक शिक्षिका भी उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play