whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27265202
Loading...


बाईको के बीच हुई आमने सामने की टक्कर में एक युवक की हुई मौत ,दो घायल

location_on भवनाथपुर access_time 28-Nov-23, 05:59 PM visibility 678
Share



बाईको के बीच हुई आमने सामने की  टक्कर में एक युवक की हुई मौत ,दो घायल


प्रथम कुमार चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : भवनाथपुर खरौंधी मुख्य मार्ग पर जिरहुल्ला मोड़ के समीप मंगलवार की शाम दो बाईको के बीच हुई आमने सामने की भीषण टक्कर में एक युवक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला व एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुर्घटना में मृत युवक का नाम खरौंधी थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदनी गाँव के चिरैयाटांड टोला निवासी ऋषि कुमार प्रजापति पिता जवाहिर प्रजापति है। वहीँ घायलों में मृत युवक की माँ कबूतरी देवी तथा रंका थाना क्षेत्र के दुधवल जून निवासी रामचंद्र सिंह 31 वर्ष पिता रामवतार सिंह का नाम शामिल है। दोनों घायलों को 108 नामक सरकारी एम्बुलेंस से ईलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर लाया गया, यहाँ प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की नाजुक स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही थाना के एएसआई मुनेश्वर राम बिरोधी पुलिस बल के अस्पताल पहुंचे तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेजवाया। जानकारी के अनुसार ऋषि प्रजापति अपनी माँ कबूतरी देवी का ईलाज कराने भवनाथपुर आया हुआ था, ईलाज कराने के बाद वह अपनी माँ को बाइक पर बैठाकर मंगलवार के शाम तीन बजे के करीब अपने घर चंदनी चिरैयाटांड़ लौट रहा था, जबकि रामचंद्र सिंह अपनी बाईक से खरौंधी की ओर से अ रहा था। तभी भवनाथपुर खरौधी मुख्य मार्ग पर जिरहुल्ला मोड़ के समीप तेज रफ्तार दोनों बाईक की आमने सामने की जोरदार टक्कर होने से ऋषि प्रजापति की मौत हो गई, जबकि उसकी माँ और दूसरे बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाईक को जब्त कर थाना ले आये।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play