मेराल :
आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को प्रखंड के पेंदली छठ घाट के पास शिविर का आयोजन किया गया जिसमें अबुआ आवास का 1600 तथा पेंशन सहित अन्य विभाग से कुल 200 आवेदन प्राप्त हुए।
इसके अतिरिक्त अंचल से संबंधित 89 आवेदन जमा किए गए।शिविर का उद्घाटन डीडीसी राजेश कुमार राय वीडियो जागो महतो अंचलाधिकारी यशवंत नायक प्रखंड प्रमुख दीप माला कुमारी झामुमो नेता करीब अंसारी मुखिया मनीषा देवी आदि लोगों ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में कुल 17 स्टाल लगाए गए थे जहां जरूरतमंद लोग अपना आवेदन जमा किए। अबुआ आवास योजना स्ट्रॉल पर सर्वाधिक भीड़ देखी गई। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग कल्याण विभाग बाल विकास परियोजना पशुपालन मनरेगा पंचायती राज श्रम खाद्य आपूर्ति विभाग पीएचडी विभाग के प्रतिनिधियों द्वारा स्टॉल लगाया गया था जहां लोगों ने अपने जरूरत के अनुसार आवेदन जमा किए।
Advertisement
उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय वीडियो जागो महतो अंचलाधिकारी यशवंत नायक प्रखंड प्रमुख दीप माला कुमारी ने शिविर में उपस्थित लोगों को सरकार की सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। लोगों ने कहा कि यह कार्यक्रम जरूरतमंद लोगों को उनके घर जाकर सहायता उपलब्ध कराने के लिए राज्य स्तर पर चलाया जा रहा है ताकि जरूरतमंद लोगों को इधर-उधर भटकना नही पड़े। शिविर में लगाए गए सभी विभाग के स्टॉल के प्रतिनिधियों द्वारा लोगों को विभाग से संबंधित संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर नाजीर सुनील कुमार रिजवान अख्तर अभिषेक कुमार जितेंद्र चौबे मुखिया प्रतिनिधि जग जीवन राम बीपीओ फिरोज अंसारी डॉक्टर अनिल कुमार नौशाद आलम सीआई कपिल देव माझी मुरारी मिश्रा सूरज कुमार खादिम अंसारी अविनाश कुमार सहित ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।