whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27213847
Loading...


सख्ती:डीलर को निलंबित करते हुए एक लाख रु की रीकवरी

location_on मझिआंव access_time 08-Oct-23, 06:52 PM visibility 683
Share



सख्ती:डीलर को निलंबित करते हुए  एक लाख रु की रीकवरी


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : नितेश भास्कर:प्रखंड क्षेत्र के करमडीह जन वितरण प्रणाली के दुकानदार पर राशन घोटाले एवं राशन में कटौती तथा राशन देने के एवज मे पैसे वसुली के आरोप में निलंबित करतें हुए एक लाख रुपए की रिकवरी की गई है।जिसकी लिखित उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी को भेज दी गई है । लिखित जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नितेश भास्कर ने बताया कि करमडीह के जनवितरण प्रणाली के नेहा स्वयं सहायता समूह के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार के द्वारा लाभुकों को अगस्त एवं सितंबर माह का राशन नहीं देने एवं पूर्व में राशन देने के एवज में प्रति किलो ₹2 पैसे लेने एवं राशन में भारी कटौती करने सहित अन्य भारी शिकायतें मिली थी, यहां तक डीलर के खिलाफ ब्लॉक परिसर में कई बार ग्रामीणों ने हंगामा प्रदर्शन भी किया था,जिसे उक्त डीलर को तीन बार स्पष्टीकर दिया गया एवं कार्य शैली में सुधार लाने का निर्देश दिया गया, परंतु उसका कोई असर नहीं हुआ,साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इससे पूर्व में करमडीह के ही सरस्वती स्वयं सहायता समूह एवं चंदना गांव के हृदया देवी को राशन घोटाला के आरोप में निलंबित कर दिया गया था ,तथा दोनों डीलर को अवशेष राशन अविलंब उपलब्ध कराने का नोटिस जारी करते हुए निर्देश भी दिया गया है।
उनके दोनों दुकान के लाभुकों का करमडीह गांव के टोला जोगीवीर में नेहा स्वयं सहायता समूह के दुकान से टैग किया गया था ।जिसमे नेहा समुह के द्वारा भी लाभुकों को अगस्त एवं सितंबर माह का राशन नहीं देने , एवं उसके पूर्व में राशन में भारी कटौती करने ,पैसा लेने सहित अन्य आरोप के मामले लिखित शिकायत मिली ।जिसे उक्त डीलर को तीन बार नोटिस देकर स्पष्टीकरण पुछा गया था,जिसका संतोषजनक जबाब नहीं दिया गया। बाध्य होकर उस समुह के खिलाफ अनुमंडल पदाधिकारी के यहां नीलाम पत्र दायर भी की गई।यह प्रखंड में पहला डीलर है जिसे राशन घोटाले के आरोप में नीलाम पत्र दायर किया गया है।साथ ही श्री भास्कर ने यह भी बताया कि लाभुकों को राशन हर हाल में मिलें उसे मद्देनजर रखते हुए नेहा स्वयं सहायता समूह दुकान को निलंबित कर दिया गया तथा उसपर चावल 1575.77किलोग्राम जिसका बाजार मुल्य प्रति किलोग्राम 36.40रुपये के हिसाब से 57358.28रुपये एवं गेहूं 1571.26 किलोग्राम का बाजार मुल्य 26.20रुपये प्रतिकिलोग्राम की दर से 41167.12रुपये टोटल राशि 98हजार 525रुपये तथा 12%दंड के साथ टोटल राशि एक लाख 10हजार तीन सौ अड़तालीस रुपये वसुली का नोटिस जारी की गई है,जिसे अविलंब उस राशि को कार्यालय में जमा करने का निर्देश दी गई है।
तथा उस निलंबित दुकान को नगर पंचायत क्षेत्र के आमर गांव के डीलर विनोद पांडेय के दुकान से टैग किया गया है। तथा उन्हें शख्त निर्देश दिया गया है कि राशन का उठाव स-समय कर सरकारी निर्देशानुसार लाभुको को राशन वितरण करें।नेहा समुह पर की गई उक्त राशि को अध्यक्ष ,सचिव, कोषाध्यक्ष सहित सभी 10 सदस्यों पर यह कारवाई की गई है ।जबकि दुसरी तरफ इस समुह के अध्यक्ष पर मनमानी रवैया अपनाने सहित अन्य आरोप लगा सचिव ,कोषाध्यक्ष एवं बाकी सभी सभी सात सदस्यों के द्वारा उपायुक्त एवं जिला पूर्ति पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को भी आवेदन देकर पूर्व से ही करवाई इस समूह के अध्यक्ष पर करने की मांग करते आ रहे हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play