गढ़वा: उपायुक्त हर्ष मंगला ने गुरुवार को मेराल के चामा टोला व गढ़वा प्रखंड के नवादा पंचायत के केरवा टोला में सोलर आधारित जलापूर्ति योजना का निरीक्षण किया। उन्होने इसके तकनीकी संरचना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जलमीनार का निर्माण कराया गया है जिसके तहत सरकार द्वारा चलाए जा रहे सौर ऊर्जा आधारित लघु ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजना है। इसकी प्राक्कलित राशि 3,84,691 तथा 3,47,761 रूपये है जो 5 साल तक रखरखाव मरम्मति सहित है। मौके पर ग्रामीणो से उपायुक्त द्वारा जलमीनार के उपयोग करने के बारे में पूछताछ की गई। ग्रामीणों ने बताया कि जलमीनार का निर्माण हो जाने से पेयजल की किल्लत एवं अन्य घरेलू कार्यों में पानी के कारण होने वाली समस्या खत्म हो गई है।
मौके पर निदेशक डीआरडीए, ओनिल क्लेमेंट ओड़ेया, जिला पंचायत राज पदाधिकारी शांति कुमार पांडे, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, गढ़वा अरुण उरांव एवं अन्य लोग उपस्थित थें।