whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27222482
Loading...


गढ़वा लायंस ग्रीन के अध्यक्ष बने विजय कुमार सोनी और ज्ञान गंगा के अध्यक्ष बने तेजस्व अग्रवाल

location_on गढ़वा access_time 21-Aug-23, 02:58 PM visibility 687
Share



गढ़वा लायंस ग्रीन के अध्यक्ष बने  विजय कुमार सोनी और  ज्ञान गंगा के अध्यक्ष बने तेजस्व अग्रवाल


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : बंधन मैरिज हॉल नवादा मोड़ गढ़वा के लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन और लिओ क्लब ऑफ ज्ञान गंगा के 21वें पदस्थापना समारोह का आयोजन किया गया। स अवसर पर मुख्यातिथि 322 ए के जिला पाल पीएमजेएफ ला कमल जैन, विशिष्ट अतिथि 322 ए के द्वित्तीय उप जिलापाल पीएमजेएफ ला संजय कुमार, रीजन 4 के रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ ला समीर खन्ना, जिला कैबिनेट सचिव एमजेएफ ला सुनील केडिया, पदास्थापना पदाधिकारी 322 के पीएमसीसी पीएमजेएफ ला राजीव लोचन, जोन ए के जोन चेयरपर्सन लायन उमेश अग्रवाल पदास्थापना चेयरपर्सन ला दिव्य प्रकाश केसरी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। भावानुवाद ला सोनी गुप्ता ने पढ़ा ।
उसके बाद विश्व शांति के लिए 1 मिनट का मौन रखा गया। अतिथियों की स्वागत में स्वागत गान प्रदीप्ता आर्या व प्रतिभा शौर्या ने प्रस्तुत किया।सत्र 2022-23 में लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन और लिओ क्लब ऑफ ज्ञान गंगा के अध्यक्ष और सचिव द्वारा किए गए सेवा कार्यों का विस्तार से ब्यौरा मंच के माध्यम से दिया गया। बी एस के डी पब्लिक स्कूल की छात्राओं को पीस पोस्टर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। सत्र 2022- 23 के लिए लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन के सदस्यों को अध्यक्ष लायन विजय कुमार सोनी द्वारा व लियो एडवाइजर लायन अमित कुमार द्वारा लियो मेंबर्स को भी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया, । इस कार्यक्रम में लायंस क्लब ऑफ डाल्टेनगंज से लायन इंद्रजीत सिंह डिंपल जी व पीयूष तुल्सयान भी आए थे लायंस क्लब डाल्टेनगंज फेमिना से लायन रेखा शर्मा,राज लक्ष्मी वर्मा व अरविंदर कौर डौली,तथा लियो क्लब ऑफ डाल्टेनगंज से लियो अध्यक्ष लियो मेहर सिंह शामिल हुए।
सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विचार सभी के समक्ष रखें। मल्टीपल जीएलटी लियो अनूप ठाकुर ने कहा कि सबसे पहले लियो क्लब की शुरुआत 1957 में हुई।लियो क्लब दो प्रकार के होते हैं - अल्फा लेओस (उम्र 12-18) और ओमेगा लेओस (उम्र 18-30)।लियो क्लब युवाओं को सामाजिक सेवा क्षेत्र में भाग लेकर नेतृत्व गुण विकसित करने के लिए अधिकृत करता है। लायन उमेश अग्रवाल ने कहा की हम लोग आने वाले समय में क्लब की तरफ से ज्यादा से ज्यादा सकारात्मक सामाजिक कार्य करने का प्रयास करेंगे । लायन समीर खन्ना ने कहां की कि हम लोग पूरी झारखंड में ही नहीं पूरे देश में हमेशा सेवा कार्य के लिए आगे रहेंगे। लायन संजय कुमार जी ने कहा कि अगर आपके पास विश्वास है तो आप कोई भी कार्य कर सकते हैं उसमें सफल हो सकते हैं साथ ही उन्होंने नए सदस्यों को शपथ दिलाई और सदस्यता ग्रहण करवाया।
लायंस क्लब  ग्रीन से नए मेम्बर्स में सीए दिनेश कमलापुरी, गायत्री सोनी, कुसुम पांडे, विनीता मेहता,विनीता कुमारी, शालिनी अग्रवाल डॉ रमेश गुप्ता का नाम शामिल है।वही लियो के नए सदस्यों में सार्थक अग्रवाल, शुभम कुमार, अंकेश गुप्ता,लौकेश कश्यप,दीपक कुमार, सिद्धान्त आर्यन,अभय प्रजापति का नाम शामिल है। वही मुख्य अतिथि ने नए सदस्यों को पिन लगाकर बधाई दी। इसके बाद पदस्थापना पदाधिकारी लायन राजीव लोचन ने लायंस क्लब ऑफ गढ़वा और लियो क्लब ऑफ गढ़वा ज्ञान गंगा की नई टीम को शपथ दिलवाई, जिसमें लायंस ग्रीन के अध्यक्ष बने लाइन विजय कुमार सोनी और लियो क्लब ज्ञान गंगा के अध्यक्ष बने लियो तेजस्व अग्रवाल। लायन राजीव लोचन जी ने कहा कि जहां भी जरूरत होती है वहां लायंस क्लब हमेशा उपस्थित होता है सेवा भाव के साथ हम तत्पर रहते हैं सेवा भाव के लिए 24 घंटे और यह बहुत ही गर्व की बात है कि सिर्फ भारत में 2 लाख 80 हजार लायन सदस्य हैं।
पदस्थापना समारोह एक ऐसा अवसर होता है जहां हम आपसी सहयोग संप्रेषण वह एक जड़ता का आभास करते हैं। लाइम ग्रीन के नएअध्यक्ष लायन विजय कुमार सोनी जी ने कहा कि हम लोग हमेशा तत्परता व सेवा भाव के साथ क्लब के द्वारा सामाजिक कार्य करते रहेंगे। लियो ज्ञान गंगा के नए अध्यक्ष लियो तेजस्व अग्रवाल ने कहा कि हम लोग पर्यावरण के क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा कार्य कर एक हरा भरा गढ़वा बनाने के लिए प्रतिबंध है। मुख्य अतिथि लायन कमल जैन जी ने कहा कि लायंस क्लब एक ऐसी अद्वितीय संगठन है जिसने स्वयं सेवा सामाजिक सद्भावना व विकास के क्षेत्र में विश्व स्तर पर अतुलनीय कार्य किए हैं यहां परिवार के सदस्य के रूप में हम सभी एक ही इच्छा के साथ आए हैं *सेवा करने के और बदलाव लाने के* कार्यक्रम का संचालन ला दीपाली अग्रवाल और ला विनीता आनंद ने किया।
कार्यक्रम में लायन रवि अग्रवाल ने गायन व अनुराधा अग्रवाल ने नृत्य की प्रस्तुति दी जिससे सभी का अच्छा मनोरंजन हुआ। धन्यवाद ज्ञापन अमित कुमार ने दिया एवं कार्यक्रम की समाप्ति राष्ट्रीय गान के साथ सम्पन्न हुई। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ गढ़वा, रेड क्रॉस सोसाइटी गढ़वा, जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा, जायंट्स ग्रुप ऑफ आस्था, लायंस क्लब आफ गढ़वा विशाल, लायंस क्लब ऑफ गढ़वा सिटी, लायंस क्लब ऑफगढ़वा विशाल, लायंस क्लब आफ गढ़वा ऑसम आदि सदस्य गण भी शामिल हुए। प्रदीप केसरी, अनु दुबे, मनीष कमलापुरी, रमन केसरी, डॉक्टर एमपी गुप्ता, विनोद कमलापुरी अलखनाथ पांडे, नंद कुमार गुप्ता, चंद्रभूषण सिन्हा, मुजीब खान, मनोज केसरी, डॉ कमलेश कुमार, गिरीश कमलापुरी, विजय सिन्हा,राजमणि प्रसाद, आर एन प्रसाद, संजय सोनी, संजय कुमार, दयाशंकर गुप्ता, डॉ अशोक सोनी, शिव कुमार गुप्ता, , कंचन साहू, अनिल सोनी,पूनम काँस्कार, अनिता दत्त शुभम सोनी अन्नपूर्णा सिंह आदि शामिल थे ।
लायन ग्रीन के नए सचिव लायन चंदन कुमार मेहता, विनय कश्यप, उमाकांत पांडे, रवि अग्रवाल, अमित केसरी, हर्ष अग्रवाल अर्पित अग्रवाल पुरुषोत्तमअग्रवाल, अरविंद गुप्ता नीरजकमलापुरी, आशुतोष अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, जयशंकर ब्रेजियर अमित कुमार आनंद जायसवाल, पवन अग्रवाल सोनी गुप्ता सुजाता अग्रवाल ,इंदु अग्रवाल , लियो ज्ञान गंगा के नए सचिव मानस अग्रवाल , अंकुर दुबे, अतुल दुबे, अनमोल अग्रवाल गौरव की श्री जहीर खान आदि तथा लायन परिवार के सदस्य बच्चे शामिल थे। यह समारोह एक महत्वपूर्ण और उत्कृष्ट कार्यक्रम था, जिसमें समाज सेवा, सामाजिक संवाद और सहयोग का महत्व बताया गया। यहां एक साथ आकर विभिन्न क्लबों के सदस्यों की सामूहिक उपस्थिति के माध्यम से समृद्धि और उत्कृष्टता की मानवीय मूल्यों को प्रोत्साहित किया गया।
यहां बताया गया कि यह संगठन सेवा समर्पण और सहयोग की भावना से जुड़ा हुआ है सदस्यों ने कहा कि हमें गर्व है कि हम इस तरह के संगठन से जुड़े हैं धन्यवाद ज्ञापन लायन दीपाली अग्रवाल ने किया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play