whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27225144
Loading...


स्वतंत्रा सेनानी कौशल कुमार ठाकुर मेमोरियल गढ़वा जिला फुटबॉल प्रतियोगिता 2023 का आकाश इलेवन की टीम बना चैम्पियन

location_on गढ़वा access_time 21-Aug-23, 01:23 PM visibility 727
Share



 स्वतंत्रा सेनानी कौशल कुमार ठाकुर मेमोरियल गढ़वा जिला फुटबॉल प्रतियोगिता 2023 का         आकाश इलेवन की टीम बना चैम्पियन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : स्वतंत्रा सेनानी कौशल कुमार ठाकुर मेमोरियल गढ़वा जिला फुटबॉल प्रतियोगिता 2023 का आकाश इलेवन विश्रामपुर रंका और जे बी प्रतिभा फुटबॉल क्लब बरगढ़ के बीच फाइनल मैच खेला गया ।फाइनल मैच का विधिवत उद्घाटन झारखंड ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष सुरेश कुमार और एस के पांडे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल को की मारकर किया । इस अवसर पर गढ़वा जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष आलोक मिश्रा ओलंपिक संघ अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पाठक गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी गढ़वा विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश गुप्ता संयुक्त रूप से किया फाइनल मैच 45 -45 मिनट खेला गया पूरे टाइम दोनों टीमें एक दूसरे को गोल नहीं कर सके लास्ट में टाइ ब्रेकर से मैच का फैसला हुआ आकाश इलेवन विश्रामपुर रंका की टीम पहले ट्राई ब्रेकर मारते हुए तीन गोल किया और जे बी प्रतिभा फुटबॉल क्लब बरगढ़ की टीम ने दो गोल मार पाए ओर आकाश इलेवन की टीम एक गोल से विजेता बनी फाइनल मैच के मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा श्री राज महेश्वरम ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप जब तक मान्यता प्राप्त खेल संघ का मैच नहीं खेलेंगे आप आगे राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर नहीं जा सकते हैं गढ़वा मे 3 सितंबर से हो रहे हैं झारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता का मैच जरूर देखें अच्छे खिलाड़ी आएंगे वह मैच देखने से आपको खेलने में और लाभ मिलेगा विजेता टीम आकाश 11 फुटबॉल क्लब बिश्रामपुर रंका को विजेता ट्रॉफी प्रदान की और कैस प्राइस ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक ने नगद ₹21 हजार रुपया दिया विजेता टीम को ट्रॉफी झारखंड ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष एसके पांडे ने दिया और कैश प्राइज ₹11हजार क्रिकेट संघ के सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह ने दिया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जे बी प्रतिभा फुटबॉल क्लब बरगर के मनजीत तिर्की को वरीय उपाध्यक्ष उदय तिवारी ने समानित किया पूरे कार्यक्रम का संचालन गढ़वा जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष आलोक मिश्रा ने किया और पूरे मैच का कमेंट्री इंद्रदेव सिंह ने किया इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता मनोज संशय आशीष अग्रवाल अजय कांत कौशलेश तिवारी किशोर कुणाल चंद्र बहादुर सिंह उपेंद्र राम शमशाद अहमद उपस्थित थे पूरे प्रतियोगिता में रेफरी के रूप में विजय सिंह नीलकंठ सिंह अमित सिंह लक्ष्मण राम आकाशदीप ऋषि और सिलेक्टर में जेम्स बड़ा धर्मेंद्र पाल सतेंद्र प्रसाद यादव उपस्थित थे इस प्रतियोगिता से गढ़वा जिला फुटबॉल टीम का गठन किया जाएगा पूरे टीम के मैच में गढ़वा जिला फुटबाल टीम का कोच स्वप्न रावत उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play