गढ़वा : महिला स्वर्णकार संघ के द्वारा श्रावणी महोत्सव का आयोजन बंधन मैरेज हॉल में किया गया जिसमें भगवान भोलेनाथ यवं संत नरहरि महराज के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मिसेज इंडिया ऋतु सोनी, महिला स्वर्णकार संघ की अध्यक्ष सुमन सोनी,सचिव संध्या सोनी, कोसाध्यक्ष लीला सोनी यवं सभी विशिष्ट अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर भव्य रुप से श्रावणी महोत्सव मनाया गया।
जिसमें महिलाएं यवं बच्चियों के द्वारा नृत्य , संगीत,मेहंदी,रंगोली एवं महिला कुर्सी रेस का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कारों से उन्हें पुरस्कृत भी किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ऋतु सोनी ने कहा कि आज मुझे इस कार्यक्रम में आकर काफी खुसी हुई और यंहा की महिला टीम के द्वारा इतने सुंदर तरीके से सजाया है में इसके लिए सभी स्वर्णकार महिला को बहुत बहुत बधाई दे रही हूं, मुख्य रूप से रमुना प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी उपस्थित थी उन्होंने कहा स्वर्णकार समाज की महिलाएं सामाजिक कार्य में भागीदारी अपनी सुनिश्चित कर रही हैं यह स्वर्णकार समाज के लिए शुभ संकेत है समाज की सभी महिलाओं को बहुत-बहुत बधाई
गढ़वा स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष दौलत सोनी ने कहा कि महिलाओं के द्वारा यह पहली बार श्रावणी महोत्सव का आयोजन किया गया है जो कि बहुत ही बड़ी बात है इससे पता चलता है कि समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है एवं महिला हर कार्य में कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार हैं महिला अध्यक्ष सुमन सोनी न कहा कि यह हमारी पहली कार्यक्रम है इसके साथ ही सामाजिक कार्य जैसे रक्तदान हो या किसी भी सामाजिक छेत्र का कार्य हो उसमें हमारी भागीदारी बढ़ चढ़ कर रहेगी सचिव संध्या सोनी ने कहा कि महिलाएं अब हर क्षेत्र में पुरुष से आगे निकल रहे हैं उन्होंने कहा कि समाज की महिलाएं जागरूक हो रही है और हर सामाजिक कार्य मे अपना अहम भूमिका निभा रही हैं।
।
संगीत कार्यक्रम संगीत कला महाविद्यालय के निदेशक प्रमोद सोनी के द्वारा कराया गया
मौके पर समाज की महिला टीम की अध्यक्ष सुमन सोनी, सचिव संध्या सोनी,कोसाध्यक्ष लीला सोनी विशिष्ठ अतिथि कसौधन वैश्य समाज की।अध्यक्ष शोभा कश्यप,दीपाली अग्रवाल,माया बर्णवाल,लता गुप्ता, किरण गुप्ता,प्रियंका गुप्ता, ऋतु जायसवाल, रंजना जायसवाल,
मीना देवी, किरण गुप्ता, पूनम सोनी, संध्या सोनी, ममता सोनी गढ़वा स्वर्णकार संघ के सचिव अनिल सोनी, कोसाध्यक्ष अरुण सोनी, उपाध्यक्ष आंनद सोनी, राजू सोनी,चंदन सोनी,पवन सोनी गौतम सोनी बलवंत सोनी इत्यादि उपस्तिथ थे।