गढ़वा : जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा द्वारा पटेल नगर दीपुवां स्थित जे पी एस सेंट्रल स्कूल के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता सेनानी के याद में वृक्षारोपण किया गया।
प्रोजेक्ट चेयरमैन सह जायन्ट्स सचिव चंद्रभूषण सिन्हा, जायन्ट्स गढ़वा के अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता , जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 8 के निवर्तमान अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय , फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, फेडरेशन उपाध्यक्ष नंदकुमार गुप्ता, स्पेशल कमेटी के सदस्य विजय केशरी ने इस बरसात में पानी नही बरसने एवं गढ़वा सहित पूर्वोत्तर भारत मे सूखा बढ़ने को लेकर चिंता व्यक्त की एवं बृक्षरोपन रोपण ही इस समस्या का समाधान बताया।
अंधाधुंध जंगलों की कटाई से पर्यावरण को नुकसान हुआ है, हम सभी यदि ज्यादा से ज्यादा बृक्षरोपन कर उसे बचाए रखे तो बारिस अवश्य होगी अन्यथा यह क्षेत्र मरुभूमि में बदल जायेगा। जायन्ट्स पदाधिकारियों ने संस्थाओं, आम नागरिकों से आह्वान किया है कि सभी लोग बृक्षरोपन का अभियान चलाये। जायन्ट्स के इस कार्यक्रम में उपरोक्त के पदाधिकारियों के साथ जायन्ट्स गढ़वा के निवर्तमान अध्यक्ष ध्रुव केशरी, वित निदेशक अशोक केशरी, मीडिया प्रमुख मोजिबुद्दीन खान, मनोज केशरी हिंदुस्तान सेनेटरी, अवधेश कुशवाहा, मनोज केशरी सन रेडियो, रबीन्द्र केशरी, मनदीप प्रसाद आदि उपस्थित थे।