गढ़वा : बुधवार को पुलिस अधीक्षक, गढ़वा की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा की गई एवं निर्देश दिए गए।
विगत माह घटित सभी महत्वपूर्ण आपराधिक घटनाओं की समीक्षा करते हुए काण्डो में आवश्यक कारवाई करते हुए त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया। विशेष रूप से लूट, गृहभेदन, हत्त्या एवं बलात्कार के कांडो का उद्भेदन कर अभियुक्त की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया। .
आगामी मुहर्रम पर्व के मदेनज़र् सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से आवश्यक तैयारी हेतु दिशा निर्देश दिये गये l विशेष रुप से ससमय शांति समिति की बैठक किए जाने, मुहर्रम जुलूस के मार्गो का भौतिक सत्यापन किये जाने एवम् सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही का निर्देश दिया गया।
Advertisement
सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुराने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए अनुसंधान में तेजी लाएंगे एवं विशेष रूप से 04 वर्ष से अधिक लंबित कांडों का शत प्रतिशत निष्पादन लक्ष्य निर्धारित कर अगले 06 माह के अंदर सुनिश्चित कराएंगे। . दूसरे राज्यों से सीमा साझा करने वाले थानों को सीमावर्ती थानों के पुलिस पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया गया। विशेष रुप से आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ राज्य के सीमावर्ती थाना के पुलिस पदाधिकारियों के साथ इस दिशा में संयुक्त अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
5.सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में सघन अभियान चलाते हुए मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही सुनिश्चित करेंगें।
Advertisement
इस दौरान विशेष रूप से शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले, बिना हेलमेट दो पहिया चलाने वाले, overspeeding इत्यादि के मामलों में माननीय न्यायालय में prosecution report जमा करना सुनिश्चित करेंगें। राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रति दिन जगह बदल कर वाहन चेकिंग अभियान चलायेंगे। अवैध खनन की शिकायत मिलने पर तत्काल क्षेत्र के अंचलाधिकारी/ जिला खनन पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर Jharkhand Minerals (Prevention of Illegal Mining, Transportation and Storage) Rules 2017 के अन्तर्गत कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। अवैध खनन में संलिप्त वाहनों को राजसात हेतु प्रस्ताव अविलंब समर्पित करेंगे। . महिला अत्याचार एवं अनुसूचित जाति/ जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत मामले प्रतिवेदित होने पर पीड़ित के पक्ष में अविलंब आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेंगे तथा 60 दिनों के भीतर कांडों का अनुसंधान पूर्ण करने का निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया।
Advertisement
. माननीय न्यायालय से निर्गत वारंट/ कुर्की, सूचनाधिकार से संबंधित मामले, चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन एवं पी0जी0 पोर्टल से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश सभी थाना प्रभारी को दिया गया। अपराध गोष्टी के दौरान वर्ष 2023 में जून माह तक प्रतिवेदित कांडों के निष्पादन में सक्रियता एवं अभिरुचि दिखाने वाले थाना प्रभारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें पुलिस अवर निरीक्षक नीतीश कुमार,थाना प्रभारी मेराल, पुलिस अवर निरीक्षक नीरज कुमार,थाना प्रभारी डंडा, पुलिस अवर निरीक्षक शंकर प्रसाद कुशवाहा,थाना प्रभारी रंका, पुलिस अवर निरीक्षक कुंदन कुमार सिंह,ओपी प्रभारी हरिहरपुर, पुलिस अवर निरीक्षक अभय कुमार,थाना प्रभारी खरौंधी एवं पुलिस अवर निरीक्षक कृष्ण कुमार कुशवाहा,थाना प्रभारी रमना शामिल हैं।
Advertisement
उपरोक्त थाना प्रभारी द्वारा वर्ष 2023 के प्रथम 6 माह में (जून माह तक) प्रतिवेदित कांडों की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक कांडों का निष्पादन किया गया।
अपराध गोष्ठी के पश्चात पुलिस सभा का आयोजन किया गया, जिसमे सभी पुलिस कर्मियों की समस्या को सुनकर उसके निदान का भरोसा दिया गया।