whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27269835
Loading...


मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहेगा गढ़वा : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 12-Jul-23, 05:57 PM visibility 670
Share



मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहेगा गढ़वा : मंत्री मिथिलेश


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : 8 करोड़, 22 लाख की लागत से गढ़वा की तीन सड़कों का होगा निर्माण पक्की सड़क से जुड़ेंगे मॉडल डिग्री कॉलेज व महिला महाविद्यालय गढ़वा में लगभग 8 करोड 22 लाख की लागत है तीन नए सड़कों का निर्माण किया जाएगा। करीब नौ किलोमीटर लंबाई की सड़क निर्माण के लिए आठ करोड़, 21 लाख, 92 हजार, 400 रुपए की स्वीकृति झारखंड सरकार ने प्रदान कर दी है। इन सड़कों के निर्माण से गढ़वा के सोनपुरवा स्थित मॉडल डिग्री महाविद्यालय तथा निर्माणाधीन महिला महाविद्यालय भी पक्की सड़क से जुड़ जाएंगे। यथा शीघ्र टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर इन सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि शहर एवं शहर के समीपवर्ती क्षेत्र में तीन अति महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
इनमें सुखबाना-गुर्दी मुख्य पथ से मॉडल डिग्री महाविद्यालय सोनपुरवा के मुख्य द्वार तक 1.730 किलोमीटर सड़क का निर्माण एक करोड़, 84 लाख 83 हजार, तीन सौ रुपए की लागत से किया जाएगा। जबकि गढ़वा मंझिआव-रोड पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ उंचरी से नहर होते हुए महिला महाविद्यालय तक दो करोड़, 62 लाख, 47 हजार 200 रुपए की लागत से 2.890 किलोमीटर तथा एनएच 343 ओबरा से ओबरा मस्जिद होते हुए उच्च विद्यालय ओबरा बीटी रोड तक तीन करोड़, 74 लाख, 61 हजार, 900 रुपए की लागत से 4.0 70 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि ये सभी सड़कें अति महत्वपूर्ण हैं। लंबे समय से इस क्षेत्र के लोग एवं विद्यार्थी कच्ची एवं जर्जर सड़क से आवागमन करते थे। जिससे लोगों को काफी परेशानी होती थी।
मंत्री ने कहा कि महिला महाविद्यालय का शिलान्यास समारोह में उन्होंने कॉलेज तक पक्की सड़क निर्माण कराने की घोषणा की थी। इस क्षेत्र के लोग लंबे अरसे से इन सड़कों के निर्माण की मांग कर रहे थे। परंतु अब तक किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया था। मैंने लोगों की आवागमन की विकट समस्या को देखते हुए इन सड़कों के निर्माण का वादा किया था। वह अब पूरा हो गया है। बहुत जल्द इन सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। क्षेत्र के लोगों एवं छात्र छात्राओं को आवागमन में काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि दोनों महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना अति आवश्यक था। उनकी आवश्यकता पूरी कर दी गई। मंत्री ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र भ्रमण के दौरान पूरे गढ़वा की एक एक समस्या को काफी करीब से देखा है।
अब वे सभी समस्याओं का निदान कर रहे हैं। गढ़वा का कोई भी क्षेत्र बेहतर आवागमन की सुविधा से वंचित नहीं रहेगा। हर गांव, हर गली में बेहतर सड़क का निर्माण किया जाएगा। ताकि लोगों को आवश्यक एवं मूलभूत सुविधा उपलब्ध हो सके। गढ़वा अब मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहेगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play