गढ़वा : झारखंड विद्युत मानव दिवस कर्मी संघ के तत्वाधान में रांची में 6 सूत्री मांग को लेकर ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड एवं अनुषंगीकर्मियों के कार्यालय के समक्ष विराट प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने भारी संख्या में रांची के धुर्वा गोल चक्कर से लेकर बिजली विभाग के बोर्ड हेड क्वार्टर तक विभाग के खिलाफ रैली निकाली व अपनी मांग के समर्थन में नारेबाजी किया
प्रदर्शन में झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों से आए मानव दिवस कर्मी शामिल हुए तथा 6 सूत्री मांग पत्र अधिकारियों को सौंपा ।मांग पत्र में मानव दिवस कर्मियों को स्थाई करने, दुर्घटना की स्थिति में स्थाई कर्मियों की तरह मुआवजा देने 26 दिन के बजाय कार्य कराने के अनुरूप 30 दिन का मानदेय भुगतान कराने जैसी मांग शामिल है।