whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27281270
Loading...


भवनाथपुर मोड़ पर वर्षों पुराना पीपल का पेड़ टूककर सड़क पर गिरा, बाल-बाल बचे लोग

location_on बंशीधर नगर access_time 08-Jul-23, 05:48 PM visibility 670
Share



भवनाथपुर मोड़ पर वर्षों पुराना पीपल का पेड़ टूककर सड़क पर गिरा, बाल-बाल बचे लोग


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर- नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत भवनाथपुर मोड़ के निकट हनुमान मंदिर परिसर में वर्षो पुराने एक विशाल पीपल का पेड़ की टहनी एनएच सड़क के किनारे भवनाथपुर मुख्य मार्ग पर विजय जयसवाल के किराना दुकान के पास गिर गया। घटना शनिवार की अहले सुबह करीब साढ़े चार बजे की बताई जा रही है। इस घटना में लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि भीड़-भाड़ वाली जगह पर जब पेड़ गिरा, तो वहां कोई नहीं था, नहीं तो पेड़ की चपेट में आने से जान भी जा सकती थी। पेड़ गिरने से वहां पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना में विजय जायसवाल के दुकान के बाहर लगे करकट क्षतिग्रस्त हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया की शनिवार की अहले सुबह में पेड़ की टहनी गिर गया है।
घटना उस वक्त घटी जब वहां पर कोई आदमी एवं राहगीर नहीं था। नहीं तो बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। लोगों ने बताया कि उक्त सड़क से सैकड़ों लोगों का आवागमन लगा रहता है। लोग सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक भी करने निकलते है, लेकिन गनीमत रहा की पेड़ गिरते समय वहां कोई मौजूद नहीं था। आपको बता दे की भवनाथपुर मोड़ सबसे व्यस्तम स्थान है। यहां पर दूर दराज जाने वाले यात्री बस,कमांडर और टेंपो पकड़ने के लिए आते हैं। इधर आसपास के लोगों की मदद से पेड़ की टहनी को काटकर हटाने में जुट गए। कुछ घंटों के बाद सड़क से पेड़ को हटाया गया। जिसके बाद सड़क पर वाहनों का परिचालन शुरू हुआ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play