मझिआंव :
नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 के लोहार पुरवा गांव में बनाते जा रहे नाली निर्माण में अनियमितता की लिखित शिकायत कार्यपालक पदाधिकारी को देकर की है। दिए गए आवेदन में ग्रामीणों के द्वारा लिखा गया है कि लोहार पुरवा गांव के तेलिया मोड़ से लेकर लोहार पुरवा , रैसुआ सिवाना स्थित देवी धाम तक नाली निर्माण कार्य में घोर अनियमितता संवेदक द्वारा बरती जा रही है। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी से जांचो उपरांत नाली निर्माण में एस्टीमेट के अनुसार कार्य कराने की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों के द्वारा कार्य को ठीक से करने पर संवेदक के द्वारा कहा जाता है कि जहां जाना है जाइए हम समझ लेंगे। जिससे नगर पंचायत के उक्त स्थानीय ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।
इधर इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत के आलोक में जांच की जाएगी तथा नाली निर्माण को एस्टीमेट के अनुसार कार्य कराई जाएगी। कार्रवाई की मांग करने वालों में
दिनेश कुमार, आशा देवी, रूपेश कुमार, देवंती देवी एवं शैलेश चंद्रवंशी सहित अन्य नगर पंचायत के लोगों का नाम शामिल है ।