whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28056136 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

स्वास्थ्य के क्षेत्र में जुड़ा एक और नया आयाम, लोगों को घर तक मिलेगी चिकित्सा सुविधा : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 07-Jul-23, 06:19 PM visibility 673
Share



स्वास्थ्य के क्षेत्र में जुड़ा एक और नया आयाम, लोगों को घर तक मिलेगी चिकित्सा सुविधा : मंत्री मिथिलेश


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : इस्माइल फाउंडेशन के तत्वावधान में संचालित इस्माइल ऑन व्हीलस मोबाइल हेल्थ केयर प्रोगाम का शुक्रवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने दीप जलाकर उद्घाटन किया। मंत्री ने सदर अस्पताल परिसर से हरी झंडी दिखाकर मोबाइल हेल्थ यूनिट वैन को रवाना किया। यह मोबाइल हेल्थ यूनिट जिले भर में लोगों को मोबाइल चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराएगी। जिले के गांव-गांव में लोगों के घर तक पहुंचकर बच्चों एवं पूरे परिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा निशुल्क जांच, इलाज एवं दवा उपलब्ध करायेगी। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा में स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक और नया आयाम जुड़ गया है।
Advertisement
मोबाइल हेल्थ केयर के माध्यम से गुणवतापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा लोगों के घर तक पहुंचाया जाएगा। एमएसडी फार्मास्युटिकल के सीएसआर फंड से झारखंड सरकार एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से इस्माइल फाउंडेशन के मोबाइल हेल्थ केयर प्रोगाम इस्माइल ऑन व्हीलस के तहत जिले के चिन्हित गावों में वंचित आबादी के प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल की जरूरतों को उनके घर के दरवाजे तक जाकर पूरा किया जाएगा। इस वैन के माध्यम से जांच एवं इलाज के अतिरिक्त लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। सामान्य बीमारियों के इलाज के साथ-साथ बड़ी समस्या के लिए लोगों को उचित स्थान पर रेफर किया जाएगा। मंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिस गांव में भी यह मोबाइल हेल्थ यूनिट जाए वहां लोग स्वागत एवं सहयोग करें।
Advertisement
मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि यह गढ़वा जिले के लिए एक बड़ी पहल है। क्योंकि यह सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य सेवाएं संबंधी योजनाओं को ग्रामीण आबादी तक पहुंचाने में मदद करेगी। मैं इस सीएसआर पहल के लिए एमएसडी फार्मास्यूटिकल्स विशेष रूप से नीलिमा द्विवेदी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने इसके लिए झारखंड को चुना। संस्था के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर पब्लिक पॉलिसी एंड कम्युनिकेशन नीलिमा द्विवेदी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य मोबाइल हेल्थ केयर के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच बढ़ाना है। साथ ही स्वास्थ्य सम्बन्धी देखभाल पर लोगों की जेब से होने वाले खर्च को कम करना, बीमारियों के प्रति संवेदनहीनता को कम करना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
Advertisement
साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक रूप से हाशिए पर रहने वाली आबादी के दरवाजे तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत लोगों को एमबीबीएस डॉक्टर एवं चिकित्सा सहायकों द्वारा ओपीडी सेवा उपलब्ध कराने, परामर्श देकर कल्याणकारी सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ने, स्वस्थ जीवन शैली के लिए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने, रेफरल सेवा के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सरकारी अस्पतालों के साथ समन्वय कर समुदाय और सरकार के बीच एक सेतु के रूप में कार्य किया जाएगा। जिससे लोग सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का ज़्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकें। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, सीएस डा. अनिल कुमार, डीएस डा. अवधेश सिंह, डीपीएम प्रवीण सिंह, सीओ कुमार मयंक भूषण, स्माइल फाउंडेशन के जनरल प्रोग्राम मैनेजर सतनाम सिंह, संदीप नायक, विधायक प्रतिनिधि कंचन साहू, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, अनीता दत्त, रेखा चौबे, दिलीप गुप्ता, आशीष अग्रवाल, सुबोध सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement
...... क्या है इस्माइल ऑन व्हील्स हेल्थ केयर प्रोग्राम ● परियोजना का लक्ष्य - 45,000 ग्रामीण लाभार्थियों तक पहुंचना ● टीम की संरचना - टीम में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, डॉक्टर, नर्स, सामुदायिक मोबिलाइज़र और ड्राइवर शामिल हैं। ● उपकरण और प्रौद्योगिकी: स्माइल ऑन व्हील्स मोबाइल मेडिकल यूनिट ऑक्सीजन सिलेंडर, नेब्युलाइज़र, ब्लड प्रेशर रेगुलेटर, थर्मल स्कैनर, ऑक्सीमीटर, भ्रूण डॉपलर, वजन मापने की मशीन, टेस्ट किट (मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, यूपीटी आदि को कवर करने वाले) से सुसज्जित है। जीपीएस ट्रैकर और रोगियों का डिजिटल डेटाबेस प्रबंधन प्रणाली भी उपलब्ध है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play