: राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर अभाविप द्वारा छात्र सम्मेलन का होगा अयोजन, शामिल होंगे 300 छात्र
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् कांडी इकाई द्वारा आगामी 9 जुलाई दिन रविवार को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर छात्र सम्मेलन का अयोजन किया जाना है।
मीडिया को जानकारी देते हुए अभाविप कांडी के नगर मंत्री प्रिन्स कुमार सिंह ने बताया कि अभाविप आगामी 9 जुलाई को 75 वें स्थापना दिवस अर्थात् राष्ट्रीय छात्र दिवस को छात्र सम्मेलन आयोजित कर मनाएगी।
कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
उन्होंने कहा की शिक्षा से लेकर समाज सेवा और सामाजिक उत्थान में अभाविप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन अभाविप युवाओं में राष्ट्र सेवा और समर्पण की भावना का संचार करने का कार्य निरन्तर कर रहा है।
वहीं कॉलेज अध्यक्ष लक्की कुमार ने कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आगामी दिनों अयोजित होने वाली विराट छात्र सम्मेलन में सर्वप्रथम राजकीय कृत+ 2 उच्च विद्यालय कांडी के परिषर में विद्यार्थी परिषद् का ध्वजारोहण किया जायेगा। तत्पश्चात अभाविप के 75 वर्ष को लेकर विचार संगोष्ठी अयोजित की जाएगी। तथा संगोष्ठी के बाद विद्यालय परिसर से भव्य शोभायात्रा कांडी मेन बाज़ार होते हुए सब्जी मंडी के पास पहुंचेगी, जहां खुला मंच का आयोजन किया जायेगा। वहीं सभा के माध्यम से विद्यार्थी परिषद् द्वारा विभिन्न शैक्षणिक व सामाजिक मुद्दों को लेकर संबोधन होगी।
वहीं कार्यक्रम प्रमुख सीपू कुमार ने उक्त सम्मेलन में प्रखण्ड क्षेत्र से अधिक संख्या में छात्रों को शामिल होने का आग्रह किया है।
मौके पर सदस्य तन्मय पाण्डेय, राजा कुमार, विश्वजीत सिंह, आकाश कुमार, पंकज गुप्ता व अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

--बुरा कर्म का फल बुरा ही होता है, बुरा कर्म ही मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है -जीयर स्वामी
श्री बंशीधर नगर-पाल्हे जतपुरा ग्राम में प्रवचन करते हुए जीयर स्वामी जी महाराज ने कहा कि बुरा कर्म का फल बुरा ही होता है. मनुष्य को कर्म करने में सतर्कता बरतनी चाहिये. बुरे कर्मों से बचना चाहिये.बुरा कर्म ही मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है. जैसा कर्म करेंगे वैसा फल मिलना निश्चित है. इसलिए किसी भी प्राणी को बुरा कर्म नहीं करना चाहिए. किसी भी निर्दोष जीवों को मारकर खाना बहुत ही बड़ा पाप है. किसी भी जीव को मारकर खाने का किसी भी मनुष्य का कोई अधिकार नहीं है..मनुष्य कुछ पल के लिए जिह्वा के स्वाद के लिए प्राणियों को मारकर खा जाता है.यह बहुत ही बड़ा अपराध है. इससे बचना चाहिए.उन्होंने कहा कि तीर्थ करने से भी बड़ा फल संत दर्शन का होता है. तीर्थ करें फल एक है संत मिले फल चार.पूर्व जन्म का जब पुण्य ईकट्ठा होता है तो संत का दर्शन होता है.संत के दर्शन मात्र से बड़ी से बड़ी बाधाएं टल जाती है. मनुष्य को संसार में रहते हुए और संसार में जीविकोपार्जन के लिए कार्य करते हुए ईश्वर में ध्यान लगाते रहना चाहिए. भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप का स्मरण करने से पापों से मुक्ति मिल जाती है.श्री कृष्ण के बाल लीलाओं को सुनने से मनुष्य ईश्वर को प्राप्त कर लेता है.सभी देवी देवता भी कृष्ण के बाल रूप का स्मरण करते रहते हैं. जब भी समय मिले नित्य प्रतिदिन श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करते रहना चाहिए. भागवत कथा का पाठ करते रहना चाहिए.जिस घर में भागवत कथा का पाठ होता हो उस घर में लक्ष्मी का आगमन हो जाता है. और घर में प्रायः शांति स्थापित रखती है. मनुष्य को इस बात पर हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि हमसे किसी भी दूसरे मनुष्य को कोई परेशानी ना हो.कोई कष्ट ना हो.उन्होंने कहा कि बेवजह पेड़ पौधे को नहीं काटना चाहिए यह दिन रात हमें प्राणवायु ऑक्सीजन उपलब्ध कराते रहते हैं.
पासवान समाज ने मनाया स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती समारोह
गढ़वा जिला वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति ने बुधवार को रमुना थाना क्षेत्र अंतर्गत बहियार खुर्द स्थित नवनिर्मित स्थापित पद्मश्री से सम्मानित पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान के प्रतिमा पर फूल माला पहनाकर जयंती समारोह मनाया मौके पर वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति के अध्यक्ष चंदन पासवान जिला महासचिव राम चंद्र पासवान उपाध्यक्ष जिला परिषद सदस्य खरौंधी धर्मराज पासवान गढ़वा पश्चिमी के जिला परिषद प्रतिनिधि मिथिलेश पासवान जिला संरक्षक जयराम पासवान जिला संरक्षक रामनाथ श्रमिक अधिवक्ता भूमि दाता समाजसेवी वीरेंद्र पासवान दीनदयाल पासवान मनदीप पासवान राकेश पासवान दीपक पासवान ललन पासवान मनोहर पासवान आदि लोग उपस्थित थे।