मेराल : प्रखंड कार्यालय सभागार में पंचायत समिति सदस्य की बैठक प्रमुख दीपमाला कुमारी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में सर्वप्रथम प्रमुख दीपमाला ने अवैध बालू कारोबार एवं आवैध उत्खनन से संबंधित मामला उठाया।
इस पर तत्काल मेराल थाना प्रभारी एवं अंचलाधिकारी को रोक लगाने की निर्देश दिया गया। इसी तरह मेराल प्रखंड क्षेत्र दुलदुलवा एवं प्रखंड क्षेत्र के अन्य गांव में काफी पैमाने पर महुआ शराब निर्माण पर रोक लगाने की भी निर्देश दिया गया।इसके अलावे अन्य विकास कार्यों पर भी चर्चा किया गया। जैसे प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विकास योजनाओं के स्तर पर जाकर योजनाओं के स्थल निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में वीडियो अंचलाधिकारी निकिता बाला उप प्रमुख निजामुद्दीन खां सहायक चिकित्सक डॉक्टर सुशांत कुमार सहायक हुमायूं कबीर प्रखंड सहायक सुनील कुमार, रिजवान अख्तर पीएचडी विभाग के कोऑर्डिनेटर नौशाद खान पंचायत कोर्डिनेटर रश्मि लाकड़ा आवास कोऑर्डिनेटर अभिषेक कुमार बीटीएम प्रवीन कुमार गोदाम प्रबंधक सतीश कुमार सिंह मेराल थाना प्रभारी नीतीश कुमार बीडीसी मुखिया एवं प्रखंड अंचल कर्मी सहित अन्य विभाग के कर्मी उपस्थित थे।