मझिआंव :
थाना क्षेत्र के टरहे गांव नवासी 55 वर्षीय राम परत महतो की मृत्यु गुरुवार के लगभग 4:00 बजे हुई वर्षा के दौरान आकाशीय बिजली से मृत्यु हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार वे टरहे बांकी नदी पार कुसुमिया दामर गांव में पशु चरा रहे थे इसी दौरान उन पर वज्रपात हो गई,जिससे घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई ।परिजनों के द्वारा शव को घर लाया गया पोस्टमार्टम कराने के लिए इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है ।वहीं दूसरी घटना थाना क्षेत्र के करमडीह गांव निवासी रामजी राम की पत्नी सह वार्ड नंबर 3के वार्ड सदस्या मालती देवी उम्र लगभग 56 साल बज्रपात के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका ईलाज रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है। घायल मालती देवी के पुत्र दीपक कुमार ने बताया कि उसकी मां अपनी खेत में मक्का का बोआई कर रही थी इसी दौरान आकाशीय बिजली से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
जिसका ईलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है। वह खतरे से बाहर बताई जा रही है।