whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28055756 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

खबर सदर अस्पताल

location_on गढ़वा access_time 06-Jul-23, 06:16 PM visibility 749
Share



खबर सदर अस्पताल


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : से आत्महत्या रंका थाना क्षेत्र के लुकुंबर गांव निवासी दशरथ कोरवा की पुत्री शोभा कुमारी 14 वर्ष कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि घर में काम करने को लेकर उसकी दादी डांट फटकार की थी। उसी बात से उग्र होकर शोभा कुमारी ने कीटनाशक दवा खा ली। स्थिति बिगड़ने पर परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना है। सर्पदंश मझिआंव थाना क्षेत्र के ओबरा गांव निवासी रामाशष राम का पुत्र अजीत कुमार 10 वर्ष को सांप काटने से जख्मी हो गया है।
Advertisement
उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वह घर के बगल में अमरूद के पेड़ पर चढ़कर अमरुद तोड़ रहा था। उसी बीच सांप ने उसके पैर में काट लिया। घटना के बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना में घायल के बाया पैर में गंभीर जख्म का निशान है। चिकित्सक अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है। मारपीट धुरकी थाना क्षेत्र के भूमफोर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए हैं। घटना में घायल एक पक्ष के कृष मोहन यादव जबकि दूसरे पक्ष के अरविंद यादव उसकी पत्नी ज्ञानती देवी व पवन यादव का नाम शामिल है।
Advertisement
सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के संबंध में अरविंद यादव ने बताया कि अपने पिताजी का वृद्धा पेंशन का पैसा 9 हज़र का निकासी किया था। उसने कहा कि अपने पिताजी का पूरा देखरेख उसी के द्वारा किया जाता है। पैसा निकालने को लेकर हुई विवाद में कृष्ण मोहन यादव गाली गलौज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया। जबकि दूसरे पक्ष का कहना था। कि वह भी अपने पिताजी करता है। तो वृद्धा पेंशन का पैसा उसे भी आधा मिलना चाहिए। जब उसने विरोध किया तो मारपीट की घटना हो गई। घटना में सभी घायलों के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है। दो घायल धुरकी थाना क्षेत्र के सगमा गांव में मारपीट की घटना में 2 लोग घायल हो गए हैं।
Advertisement
दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना में घायल सगमा गांव निवासी अनिल यादव, जितेंद्र यादव का नाम शामिल है। घटना के संबंध में अनिल यादव ने बताया कि पूर्व में लेबर भगाने का आरोप लगाकर दुर्गेश यादव गाली गलौज कर रहा था। जब हमने उसका विरोध किया तो दुर्गेश यादव, प्रमोद यादव, अमित यादव, अजीत यादव आदि लोग गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से घायल अवस्था में घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना में सभी घायलों के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play