मझिआंव : :
थाना क्षेत्र के रपुरा गांव के समीप से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गौ तस्करी के लिए ले जा रहे 38 पशुओं सहित तीन मजदुर जो पशुओं को हांक कर ले जा रहे को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।
इस संबंध में थाना प्रभारी कमलेश कुमार महतो ने बताया कि 38 पशुओं को थाना लाया गया है।जिसमें पशुओं का हांक कर ले जा रहे तीन मजदूरों को भी गिरफ्तार किया गया है। जबकि पशु तस्कर पुलिस को आते देख फरार हो गया। जिन तिन पशुओं को हांक कर ले जा रहे मजदूरों पर प्राथमिकी दर्ज की गई उसमें: मझिआंव थाना क्षेत्र के घुरुआ गांव निवासी वाहिद आलम, दूसरा भवनाथपुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी राजेश कुमार एवं राम प्रसाद साह शाह का नाम शामिल है।
केस कांड संख्या 78/23, धारा:गौ तस्करी अधिनियम एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए तीनों को गढ़वा जेल भेज दिया गया।