मझिआंव :
उपायुक्त शेखर जगुआर के निर्देशानुसार रविवार को चावल दिवस के अवसर पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय खुला रखा गया तथा बायोमैट्रिक सिस्टम के द्वारा उपस्थिति दर्ज कराई गई। इसके बाद बीडीओ नितेश भास्कर एवं सीओ सह एम ओ राम जी प्रसाद गुप्ता के द्वारा लगभग आधा दर्जन जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों का दुकान की जांच की गई ।
जिस दुकानों की जांच बीडीओ के द्वारा की गई उसमें नपं क्षेत्र के मेन बाजार के जनवितरण प्रणाली के दुकानदार अनिल साव,महिला समुह की दुकानों की जांच किया जिसमें स्टॉक पंजी रजिस्टर, पोस मशीन, राशन कार्ड स्टोक सहित अन्य जांच किया गया।वहीं सीओं के द्वारा भी जांच दुकानों का किया गया,जिस दुकानों को जांच की उसमें खरसोता गांव में स्थित डीलर राम बचना राम , बुढ़ी खाड़ राम लखन राम, लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह ,सरस्वती स्वयं महिला समूह की दुकानों की जांच की।
Advertisement
जिसमें खरसोता के डीलर राम बचना राम के यहां अनियमितता पाई गई।जिसे स्पष्टीकरण के लिए पत्र दिया गया है। उक्त दोनों पदाधिकारियों ने बताया कि चावल दिवस के मौके पर हर हाल में राशन की दुकानें खुली रहनी चाहिए। मौके पर अंचल नाजिर प्रेम शंकर पाठक, रोजगार सेवक प्रेम राम ,पंचायत मुखिया प्रतिनिधि विजय राम उपस्थित थे।