मेराल : मेराल एसडी मेमोरियल एकेडमी के वर्ग सात के छात्र-छात्राओं द्वारा संतुलित आहार पर प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया गया जिसमें भोजन के विभिन्न स्रोतों से शरीर को प्राप्त होने वाले महत्वपूर्ण विटामिंस, मिनरल्स फाइबर ,फैट इत्यादि के स्रोतों को प्रत्यक्ष रूप से प्रदर्शित किया गया।
विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के समक्ष संतुलित आहार के महत्व एवं उनके स्रोतों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रस्तुत किया गया। प्रोजेक्ट के दौरान छात्र-छात्राएं खुद से बना कर भोजन के कई व्यंजन लाए थे। एक व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए कितना पोषक तत्व की आवश्यकता होती है इसके बारे में भी विद्यार्थियों ने अपनी जानकारी प्रस्तुत की।
Advertisement
भोजन की थाली में कार्बोहाइड्रेट के स्रोत के रूप में चावल एवं रोटी, फैट के लिए घी, प्रोटीन के लिए दाल और दूध से बनी व्यंजनों को रखा गया था। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के विटामिंस के लिए हरी सब्जियां सूखे मेवे, फाइबर डायट के लिए सलाद और अंकुरित चना एवं मूंग,विटामिन सी के स्रोत के लिए निंबू, आंवले का अचार, संतरा, आयरन के लिए केला इत्यादि संतुलित आहार की थाली में शामिल किया गया था। विद्यार्थियों ने डेमोंसट्रेशन के दौरान बताया कि संतुलित आहार लेने से शरीर और मन मस्तिष्क के बीच का संतुलन बना रहता है तथा घातक बीमारियों के वायरस से हमें सुरक्षा मिलती है। प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में चंदा कुमारी चुनमुन सिंह रानी प्रजापति रोहित कुमार शशि शेखर कुमार, शबनम प्रवीण,रिया वर्मा, रानी कुमारी इत्यादि शामिल थे।
Advertisement
प्रोजेक्ट की तैयारी विज्ञान के शिक्षक श्यामदेव पांडे द्वारा कराया गया था। मौके पर विद्यालय के निदेशक ब्रजेश कुमार मिश्र, प्राचार्य अरुण कुमार अमरेंद्र कुमार मिश्रा जेपी पांडे मृत्युंजय पांडे गौतम कुमार रामजीत साह देव कीर्ति टोप्पो अनीमा कुजुर तृप्ति टोप्पो नसरीन, अर्पणा कुमारी इत्यादि उपस्थित थे।