बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर-भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकारी जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला व अंचल सचिव गोपाल यादव ने भवनाथपुर लाइमस्टोन व तुलसी दामर डोलोमाइट खदान को चालू कराने की मांग को लेकर बोकारो पहुंचे मजदूरों पर हुये लाठीचार्ज की कड़ी निंदा किया है
नेताओं ने कहा है कि बेरोजगारी की समस्या से लोग परेशान है.रोजी रोटी की तलाश में ग्रामीण मजदूर व नवजवान पलायन करने को विवश हैं. ऐसी स्थिति में खदान का बन्द रहना हजारों लोगों के पेट पर लात मारना है.नेताओं ने मजदूरों पर हुये लाठीचार्ज की निंदा करते हुये सरकार से उक्त दोनों खदान को खोलने के लिये आवश्यक कार्रवाई करने की मांग किया है.भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी आगामी 30 जून को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष खदान चालू कराने की मांग को लेकर महापंचायत करेगी.