मेराल : झारखंड पुलिस सेवा ही लक्ष्य के तहत शनिवार को एएसआई शैलेंद्र सिंह के द्वारा डंडा प्रखंड के कोरटा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के बीच हैंडबॉल बॉल स्किपिंग रोप, टॉफी इत्यादि का वितरण किया गया।
एसआई शैलेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले मेरा डंडा थाना में पोस्टिंग हुआ है। इससे पहले मैं मेराल थाना में मुंशी के पद पर कार्यरत था। विभागीय कार्य के बाद जो मेरे पास टाइम मिल पाता है हमने झारखंड पुलिस सेवा ही लक्ष्य के तहत जहां भी जाता हूं बच्चों के बीच पठन-पाठन का सामग्री सहयोग के रूप में वितरण करता हूं। साथ ही बच्चों को व्यायाम योगा कराता हूं क्लास के माध्यम से बच्चों को ध्यान से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करने का प्रयास करता हूं।
यह एक छोटा सा प्रयास लगातार जारी रहेगा।