whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28055056 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

मंत्री पहुंचे जनता के द्वार, गांव गांव पहुंचकर सुनी जन समस्या, किया ऑन द स्पॉट निष्पादन

location_on गढ़वा access_time 24-Jun-23, 05:35 PM visibility 663
Share



मंत्री पहुंचे जनता के द्वार, गांव गांव पहुंचकर सुनी जन समस्या, किया ऑन द स्पॉट निष्पादन


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर जनता के द्वार पर पहुंचे। मंत्री ने शनिवार को मेराल प्रखंड के चेचारिया पंचायत के विभिन्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। साथ ही जन समस्याओं का ऑन द स्पॉट निष्पादन भी कराया। ग्रामीणों ने राजस्व कर्मचारी रमेश पांडेय के विरुद्ध जमकर शिकायत की। मंत्री ने अविलंब कर्मचारी को हटाने का निर्देश दिया। मंत्री श्री ठाकुर मेराल प्रखंड के अंतर्गत चेचरिया पंचायत के प्राथमिक विद्यालय बाजूडीह, ग्राम बोकेया में लगन ठाकुर के घर के समीप, उमवि खोलरा , शिव मंदिर परिसर , अटौला, पंचायत भवन चेचरिया तथा ग्राम छपरवार खुर्द में दुर्गा मंडप के समीप कार्यक्रम आयोजित कर जनता से रूबरू हुए।
Advertisement
मंत्री ने जनसमस्याओं को सुना एवं ऑन द स्पॉट निष्पादन भी कराया। इस दौरान लोगों ने सड़क, पेयजल की समस्या सुनाई। मंत्री श्री ठाकुर ने तत्काल खराब पड़े चापाकल व जल मीनार मीनार दुरुस्त कराते हुए चार दिनों के अंदर जलापूर्ति प्रारंभ कराने का निर्देश दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने कई स्थानों पर छठ घाट, चबूतरा, नाली, अनाथ पेंशन, प्रजापति टोला पर मिट्टी-मोरम पथ निर्माण, राप्रावि बाजुडीह में शौचालय, मंदिर के समीप नाली निर्माण, प्रावि बोकेया में पेयजल की समस्या आदि से ग्रामीणों ने मंत्री को रु-ब-रू कराया। चेचरिया में अर्चना देवी ने अपने पति के हत्यारों के खिलाफ ढाई साल बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने की शिकायत की। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी समस्याओं को सूचीबद्ध कराते हुए संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को तत्काल इन सभी समस्याओं के निदान का निर्देश दिया।
Advertisement
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि अब क्षेत्र में कोई भी कार्य अधूरा नहीं रहेगा। मैंने जो वादा किया था उसे एक-एक कर पूरा कर रहा हूं। क्षेत्र में बड़ी से लेकर छोटी सभी विकास कार्यों को किया जा रहा है। कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति राशन, पेंशन से वंचित नहीं रहेगा। मंत्री ने कहा कि हर घर में नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की योजना पर तेजी से कार्य हो रहा है। बहुत जल्द सभी घरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। फिलहाल पेयजल की जो समस्या है उसे अविलंब दूर किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि यदि दृढ़ संकल्प और मजबूत इच्छाशक्ति हो तो कोई भी समस्या बड़ी नहीं है। सभी गांव की हर समस्या का निदान होगा। आज तक गढ़वा के लोग अपनी मूलभूत समस्याओं के निदान के लिए तरस रहे थे।
Advertisement
मैंने गढ़वा की एक-एक समस्या को करीब से देखा है। मैं जनता के घर तक जाकर उनकी समस्याओं का निदान कर रहा हूं। आने वाले समय में किसी भी गांव में कोई समस्या न रहे, इसके लिए वे पूरी ईमानदारी के साथ प्रयास कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि अब तक पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर उन्हें उछलने का काम किया है। परंतु अब जनप्रतिनिधि एवं विकास कार्य का मीनिंग बदल चुका है। हर कार्य सही मायने में शत प्रतिशत धरातल पर उतारा जा रहा है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि वे जन भावनाओं के साथ खेलने का नहीं बल्कि जन समस्याओं को दूर करने का कार्य करते हैं। मौके पर मुख्य रूप से पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता प्रदीप सिंह, जेई सिकंदर कुमार, बीडीओ रामप्रवेश साव, सीओ निकिता बाला, झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, हरीलाल चौधरी, संतोष चौधरी, शंभू चौधरी, रविंद्र चौधरी, देव कलिया देवी, मंजू देवी, प्रभा देवी, गीता देवी, मीना देवी, गंगा राम, राजेश्वर चौधरी, अमित कुमार ठाकुर, मुनेश्वर ठाकुर, अशोक विश्वकर्मा, धर्मेंद्र पाल, ऋषि पाल, अयोध्या पाल धनवंत पाल, सत्यदेव सिंह, लाल बिहारी प्रजापति, अशोक प्रजापति, मोहन राम, मंगर राम, दिलीप सिंह, गुना प्रजापति सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play