सगमा : सगमा प्रखंड अंतर्गत पुतुर गांव मे स्थित हनुमान मंदिर के परिसर मे दिन शनिवार को विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष राजेश प्रताप देव जी की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई एवं प्रखंड स्तरीय विश्व हिंदू परिषद एंव बजरंग दल की समिति का पूर्ण विस्तार किया गया।
इस दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कमिटी का गठन किया गया. जिसमें सर्व समिति से विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश बैठा, मंत्री सुभाष यादव, प्रबोध यादव, राम विनय यादव, गोरक्षा प्रमुख, दिनानाथ यादव, सेवा प्रमुख सुरेंद्र बैठा, प्रचार प्रसार प्रमुख,प्रेमन यादव, सत्संग प्रमुख प्रसाद यादव को नियुक्त किया गया.। जबकि बजरंग दल के प्रखंड संयोजक अवनीश कुमार यादव ( विक्की ) सह संयोजक मनोरंजन यादव, धनंजय गुप्ता, विद्यार्थी प्रमुख अमित कुमार रजक,बलोपासन प्रमुख रामदेव यादव, बाल संस्कार केंद्र प्रमुख, मुकेश बैठा, सुरक्षा प्रमुख श्यामबच्चन यादव,
संरक्षक राहुल यादव, अश्वनी कुमार यादव,मनोज कुमार, अमरेश गुप्ता, नित्यान्द यादव, परदेसी चंद्रवंशी,सहित कई लोगो का नाम शामिल हैं.।
इस दौरान सर्वप्रथम प्रणव नाथ ॐ कर से शुरू कर विजय महामंत्र ओर एकात्मक मंत्र से बैठक प्रारंभ की गई, और विश्व हिंदू परिषद के जिला से आय हुए पदाधिकारियों ने संगठन का कैसे विस्तार करना हैं उस विसय पर चर्चा की और संगठन मे कैसे कार्य करना हैं और संगठन को आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई. इस बैठक में मुख्य रूप से जिला मंत्री श्रीमान सोनू सिंह जी जिला संयोजक शुभम चौबे जी जिला संगठन मंत्री रविंद्र यादव,बंशीधर नगर के प्रखंड अध्यक्ष गौरव पांडे जी संयोजक उत्कर्ष जयसवाल जी ललित कुमार जी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता की उपस्थिति हुई और सभी ने संकल्प लिया की सत्संग व बलो पासना केंद्र एवं सेवा कार्यों को हमें करना है।