गढ़वा :
गढ़वा जिला ओलंपिक संघ तथा गढ़वा जिला वॉलीबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के शुभ अवसर पर 23 जून को संध्या 5:00 बजे से वॉलीबॉल मैत्री मैच का शुभारंभ किया गया ।वॉलीबॉल मैत्री मैच का शुभारंभ गढ़वा के उपायुक्त के कर कमलों द्वारा बॉल को हिट करके किया गया।
इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया। तीन सेट के हुए रोमांचक मुकाबले में दोनो टीम ने अपना बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया ।इस अवसर पर गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक ,ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष विजय केसरी, कोषाध्यक्ष उमेश सहाय, वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष आनंद प्रकाश दुबे, सचिव ओमप्रकाश तिवारी, विधायक खेल प्रतिनिधि ओम प्रकाश गुप्ता, डे बोर्डिंग के प्रशिक्षक प्रभात रंजन तिवारी, एथलेटिक्स प्रशिक्षक रमाशंकर सिंह, सीनियर वॉलीबॉल खिलाड़ी विशाल पांडे, कुलदीप गौंड,अंशु दुबे ,बबलू कुमार के साथ ही कुश्ती संघ के सचिव चंद्र बहादुर सिंह, बास्केटबॉल संघ के सचिव किशोर कुणाल, कुछ कुश्ती प्रशिक्षक ललन पहलवान, विवेक सिन्हा आदि उपस्थित थे।