गढ़वा :
वितरण
भवनाथपुर अंतर्गत मकरी पैक्स पर 50% अनुदानित दर पर बीज विनमय योजना अंतर्गत धान का बीज जाति संकर धान डी आर एचएच 2तथा प्रमाणित बीज आई आर 64 धान का बीज किसान भाइयों के बीच प्रमुख शोभा देवी ने वितरण किया गया इस मौके पर भवनाथपुर ,जिला परिषद रजनी शर्मा पूर्व बिस सूत्री अध्यक्ष बर्जेस सिंह , किसान मित्र, पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र सिंहा, बिटिएम ओम प्रकाश सहित किसान उपस्थित थे ।
जागरुकता अभियान
सामुदायिक स्वास्थकेन्द्र के द्वारा मलेरिया रोधी माह के तहत शुक्रवार को राजकीय उच्च विद्यालय झगड़ा खांड में जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें स्कूली छात्रों के बीच मलेरिया के रोक थाम पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें जीते प्रतिभागी के बीच उपहार वितरण किया गया ।
इस कार्यक्रम में जिला मलेरिया सलाहकार अरविंद कुमार द्विवेदी द्वारा छात्रों के बीच मलेरिया बीमारी के कारण बचाव पर वृस्तित जानकारी दी गई ।जीते प्रतिभागी में प्रथम शिवानी कुमारी ,द्वितीय निशा कुमारी व तृतीय उत्तम कुमार को पुरस्कृत किया गया ।इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थकेन्द्र के प्रदीप पाठक प्रखण्ड लेखा प्रबन्धक ,डॉ अभिनीत विस्वास ,गुप्तेश्वर प्रसाद ,विद्यानन्द प्रजापति ,अमित कुमार सिंह ,राम अवतार पाल ,विजय कुमार रवि ,घनस्याम गुप्ता ,विभूति कुमार सिंह ,सहित लोग उपस्थित थे ।
मझिआंव के मजदूर की महाराष्ट्रा में हुई दुर्घटना में मृत्यु:
थाना क्षेत्र के मोरबे पंचायत के करकटा गांव निवासी स्वर्गीय अवधेश राम के 22 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार की मृत्यु हाईवा के चपेट में आने से 19जून को गंभीर रूप से घायल हो गया था।
जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि सुजीत कुमार महाराष्ट्र के अहमदनगर में पोल केन चलाता था। इसी क्रम में वह 19 जून के रात्री लगभग 1:30 बजे अहमदनगर के जमखेड़ा में अहमद सेठ की गाड़ी चलाया करता था । रात्री में बाउंड्री में नीचे सोया हुआ था ,उसी किसी क्रम में हाईवा बैक करने के क्रम में वह उसके चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसे नजदीक के अस्पताल में उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद घर आने के क्रम में रास्ते में ही नागपुर में 22 जून के शाम लगभग 3:00 बजे उसका मृत्यु हो गया जिसका शव गढ़वा पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।शव घर करकटा गांव आते ही कोहराम मच गया।
मृतक तीन भाई में दूसरे नंबर पर था।
बताते चलें कि 11 मार्च को पलामू जिला के उंटारी रोड के सिड़हा गांव के समिप ट्रैक्टर पलटने से उसके पिता अवधेश राम की मृत्यु हो गई थी। जिससे घर चलाने के लिए दो वक्त की रोटी कमाने के लिए 15 दिन पूर्व महाराष्ट्र गया हुआ था। जबकि उस स्थान पर वह लगभग 1 वर्ष पहले से ही गाड़ी चलाया करता था। इधर शव आते ही परिजनों के चित्कार से आसपास का माहौल गमगीन हो गया ।क्योंकि 3 माह पूर्व उसी घर से उसके पिता का भी अर्थी उठी थी। स्थानीय श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
प्रेस वार्ता
: प्रखंड ,अंचल एवं नपं में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करने को ले किया गया प्रेस वार्ता:प्रखंड प्रमुख कार्यालय में एक बैठक कर प्रखंड, अंचल एवं नगर पंचायत में भ्रष्टाचार, कालाबाजारी एवं जनता पर हो रहे अत्याचार को लेकर प्रखंड समन्वय समिति का गठन किया गया।
जिसकी अध्यक्षता जिपस धर्मेंद्र कुमार सिंह के द्वारा की गई। जिसमें सर्वसम्मति से प्रखंड समन्वयक समिति का विस्तार करते हुए धर्मेंद्र कुमार सिंह जिपस को अध्यक्ष, संजय कमलापुरी विधायक प्रतिनिधि को उपाध्यक्ष, प्रेम शंकर पाठक प्रमुख प्रतिनिधि को सचिव, संयम कुमार सिंह, फुलेश्वर राम उप प्रमुख प्रतिनिधि को संरक्षक के रूप में मनोनित किया गया। इसके बाद उपरोक्त समन्वय समिति का गठन करते हुए व्याप्त भ्रष्टाचार पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया ।और भविष्य में प्रखंड, अंचल एवं नगर पंचायत में पदाधिकारियों के द्वारा मनमानी तरीके से चलाए जा रहे कार्यों पर चर्चा की गई। जिसमें प्रखंड समन्वय समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह के द्वारा जानकारी दी गई की नपं के कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा मनमाने तरीके से 4 माह पहले बनी सड़क को तोड़कर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा तथा प्रधानमंत्री आवास में अपने कर्मीयों के द्वारा पैसा का उगाही किया जा रहा है।
वहीं प्रखंड में स्वयंसेवकों एवं पंचायत सचिवों पीएम आवास में अवैध वसूली की जा रही है, एवं वृद्धा पेंशन, राशन तथा दाखिल खारिज में आम जनता से मोटी रकम वसुली जा रही है, जिससे आम जनों में रोष व्याप्त है यदि इसी तरह की मनमानी रवैया रही तो हम सभी जनप्रतिनिधियों के द्वारा उग्र आंदोलन धरना प्रदर्शन करने पर बाध्य होंगे। तथा बिना बनाएं आवास को कागजों पर पूरी की जा रही है। साथ ही कहां गया कि एनजीटी के रोक लगाने के बाद भी प्रखंड के पदाधिकारियों की मिलीभगत से स्थानीय नदियों से बालू का अवैध उठाव किया जा रहा है, तथा सीओं के द्वारा अपने प्रखंड क्षेत्र से बाहर भी पैसा उगाही करने चले जा रहे हैं ।और जिला प्रशासन मौन है। साथ ही विशेष जानकारी देते हुए धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अभी कुछ दिन पूर्व बालू को लेकर बुढ़ीखांड़ में चरम पर घटना घटी है।
जिसमें मार खाने वाला भी जनता और प्राथमिकी भी जनता के ऊपर ही हुआ है। सीओ रामजी प्रसाद गुप्ता के द्वारा प्राइवेट आदमी को ले जाते हैं ,उसमें भी क्रिमिनल है कि क्या है उन्हें तो पुलिस प्रशासन लेकर के जाना चाहिए।
वज्रपात
मेराल थाना क्षेत्र के पेसका गांव निवासी वासुदेव प्रसाद की गाय बृहस्पतिवार को वज्रपात से मौत हो गई। जानकारी देते हुए समाजसेवी रामबाबू ने बताया कि बासुदेव प्रसाद की गाय तथा बछड़ा दोनों खेत में चर रहे थे वज्रपात होने से गाभिन गाय का घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा गाय का बछड़ा घायल हो गया। गांव के लोगो ने गाय मालिक को इसकी जानकारी दीया। गाय मालिक जाकर देखा तो गाय मृत हो गई थी। बासुदेव प्रसाद ने सरकारी प्रावधानों के अनुसार मुआवजे के लिए सरकार से मांग किया है।
बैठक
सगमा प्रखण्ड सभागर में पंचायत समिति की आयोजित बैठक में 20 सूत्री प्रस्ताव पास किया गया इस दौरान अनुपस्थित रहने वाले विभागों के ऊपर स्पस्टीकरण मांगने का निर्णय लिया गया ।
बीडीओ सत्यम कुमार की उपस्थिति व प्रमुख अजय साह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्व प्रथम स्वस्थ्य से संबंधित चर्चा के बाद सगमा गांव में आठ वर्ष पूर्व 22 लाख की लागत से निर्मित अस्पताल भवन को चालू करने का प्रस्ताव पास कर जिला में भेजने के प्रस्ताव पर मुहर लगा जबकि उपस्वास्थ्य केंद्र विहीन बीरबल व कटहर कला पंचायत में अस्पताल निर्माण पर प्रस्ताव लाया गया ।
जबकि उपस्थित सदस्यों ने मनरेगा बालविकास खाद्य आपूर्ति कल्याण विभाग कृषि विभाग से संबंधित प्रश्न पूछने पर इससे संबंधित प्रस्ताव लाया गया ।
साथ ही प्रखण्ड के सड़क विहीन सात प्राथमिक विद्यालय को सड़क से जोड़ने का निर्णय लिया गया ।
बैठक में बीडीओ सत्यम कुमार ने उपस्थित सभी पंचायत प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि आपने अपने पंचायत में जनहित को देखते हुए लाए गए सभी प्रस्ताव को लागू करने के लिए प्रखण्ड स्तर से चिठी चिठी बनकर जिला भेजने के साथ इसपर अविलंब क्रियान्वयन सुरु कर दिया जाएगा
उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा गरीबो के लिए चल रहे योजनाओं को गति देने की बात कही जबकि बारिश के मौसम में अधिक से अधिक मेड़बंदी की योजना स्वीकृत करने पर बल दिया ।
इस मौके पर मुख्यरूप से उप प्रमुख अर्जुन पासवान जिपस प्रतिनिधि नन्दगोपाल यादव पंचायती राज प्रभारी सूर्यदेव सिंह कृषि पदाधिकारी सुरेंद्र ठाकुर सहायक अभियंता उज्वल अग्रवाल बीपीओ प्रभास पांडेय सेंट्रल बैंक सगमा से उमा संकर प्रसाद प्रखण्ड समन्वयक दीपक कुमार प्रधान मंत्री आवास समन्वयक राजदेव सिंह के साथ सभी पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे ।
न्याय की गुहार:
भुक्तभोगी महिला ने एसपी को आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार: निर्देश पर एक की हुई जेल:थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव के टोला झोपड़ी गांव निवासी शेख जाकिर की पत्नी जरीना बीबी लगभग 35 वर्ष के द्वारा लिखित आवेदन पुलिस अधीक्षक को देकर न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में लिखी है कि 12 जून को सोनपुरवा पंचायत के मुखिया अख्तर खान एवं उनके सहयोगी फैसल खान के द्वारा मेरा एवं मेरे गोतिया की विवादित जमीन की मापी बल पूर्वक करा रहे थे ।जिसे मेरे द्वारा यह कहते हुए मना किया कि मेरे पति बाहर मजदूरी करने गए हैं आने पर जमीन की मापी कराई जाए ।इससे आक्रोशित मुखिया अख्तर खान एवं फैसल खान के द्वारा मेरे 8 वर्षीय पुत्र को मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था।
जिसकी प्राथमिकी दर्ज थाना में 15जून को मुखिया अख्तर खान एवं फैसल खान पर केस कांड संख्या 67 /23 के तहत कराईं थी । तथा अपने पुत्र को रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज कराई थी। इधर मुखिया अख्तर खान के द्वारा बराबर केस उठाने की धमकी दी जाती रही, केस नहीं उठाने पर जान से मारने की धमकी भी दी जाती रही।इसि बीच फिर दोबारा 22 जून को सुबह लगभग 8:00 बजे झपही गांव निवासी शेख मंजूर उर्फ मंजूर शेख तथा उसी गांव निवासी शेख फुजैल तथा चार नकाबपोश लोगों के द्वारा बलेरो लेकर आए हमें पकड़ कर लात घुसा से पिटाई करते हुए बलेरो में डालकर घर ले गए तथा रूम में बंद कर लाठी-डंडों से काफी पिटाई किया गया। मैं काफी आरजू बिनती करती रही पर वे सभी निर्दईयों के द्वारा एक अबला नारी को तब तक लाठी से पीटते रहे जब तक मैं बेहोश नहीं हो गई।
इसकी खबर सुन मेरी15 वर्षीय पुत्री शाहीन आरा आई तो उसे भी भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लात- घुसा से पिटाई कर दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नामजद अभियुक्त शेख मंजूर उफॅ मंजूर शेख को गुरुवार की रात्रि में मझिआंव पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जिसे शुक्रवार को गढ़वा जेल भेज दिया गया। इधर इस संबंध में थाना प्रभारी कमलेश कुमार महतो ने बताया कि दोनों केस कांड के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को बहुत जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
[23/06, 5:34 pm] Sanjay Yadav: गढ़वा।सदर प्रखंड के गांगी गांव में ट्रांसफार्मर के पोल में सटने से गाय को मौत हो गयी।पशुपालक विधवा महिला प्रेमा कुंवर है।जिसका जीवन यापन की जरिया मात्र यही गाय थी।
गाय की मौत से महिला सहित ग्रामीण काफी मायूस है।ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के लापरवाही का नतीजा है।आये दिन कभी भी बड़ी दुर्धटना घट सकती है।ग्रामीणों ने सरकार औऱ बिजली विभाग के पदाधिकारियों से प्रेमा को मुआवजा देने की मांग की है।साथ ही ट्रांसफार्मर के पोल में जो करेंट आता है उसे अविलम्ब ठीक करने की मांग की है।मुवावजा की मांग करने वालों में प्रेमा कुंवर के अलावे राजेन्द्र पांडेय ,कुश कुमार पांडेय आदि का नाम शामिल है।
वितरण
शुक्रवार को ग्रो एग्रो नेचुरल फूड प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड गढ़वा के कार्यालय में गढ़वा प्रखंड के अन्नदाता ओं को धान एवं मक्का का बीज सरकार द्वारा अनुदानित दर पर मध्य पंचायत के मुखिया बसंत चौबे के कर कमलों के द्वारा वितरण का शुरुआत किया गया।
समय से पहले किसानों को बीज मिल जाने से किसान बहुत खुश हैं।
मौके पर कंपनी के चेयरमैन एवं सभी डायरेक्टर, सीईओ, लेखापाल एवं गढ़वा प्रखंड के चंदन महतो ,जगन्नाथ महतो, राजेश महतो ,मनोज मेहता,प्रेमनाथ मेहता, दिलीप कुमार कुशवाहा, अखिलेश प्रजापति,राम मूरत मेहता, चंद्रेश्वर तिवारी इत्यादि अन्नदाता मौके पर उपस्थित थे।
बाइक रैली
गढ़वा बिजली पानी के विरोध में बाइक रैली से नगर परिषद क्षेत्र के युवा साथियों के साथ गढ़वा समाहरणालय पर प्रदर्शन कर उपायुक्त को माँग पत्र सौंपा गया गढ़वा उपायुक्त के द्वारा आश्वासन दिया गया की शाम 4:00 बजे तक बिजली उपलब्ध होने की संभावना है!
जल्द क्षतिग्रस्त टावर पोल को खड़ा करा कर समुचित मात्रा में बिजली आपूर्ति की जाए हम लोगों ने आग्रह किया उपायुक्त के द्वारा आश्वासन दिया गया बहुत जल्द 20 25 दिन के अंदर टावर खड़ा कर भागोडिग्रीड से बिजली आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जाएगा! मौके पर उपस्थित भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप सांसद प्रतिनिधि नगर परिषद आनंद जायसवाल व्यवसाई कुणाल केसरी बबलू श्रीवास्तव अनीश सिंह रूपेश गुप्ता राजू केसरी डब्लू चौबे और अन्य साथी गण।