भवनाथपुर : भवनाथपुर के बंसानी पंचायत के भवरिया टोला के राधा महिला स्वयं सहायता समूह के डीलर द्वारा अप्रैल माह के राशन गबन करने एवं लभूको से दुर्व्यवहार करने से आक्रोशित लाभुकों ने शुक्रवार को हंगामा किया ।
लाभुक जयकुमार साह, राम नाथ राम, कन्हाई राम, अतेंद्र राम, जयकुमार भुइयां, उमाशंकर राम, संजय राम, सुरेंद्र राम, श्यामसुंदर राम, सुनील राम, वासुदेव यादव, शिवकुमार यादव, राजेश राम, सुनील विश्वकर्मा, अमरनाथ विश्वकर्मा, चंचला देवी, लक्ष्मी देवी, सुजंती देवी, पूनम देवी, प्रभा देवी, नीलम देवी, कुसुनर देवी, कौशल्या देवी, शारदा देवी, सहित सैकड़ों लाभुकों ने कहा कि डीलर आशा देवी के द्वारा हर दो माह तीन माह का हमलोगों को राशन कम दिया जाता है, तो कभी महीने भर का राशन ही गायब कर देता है।
कभी-कभी 6 सदस्यों के बीच किसी को 7 किलो तो किसी को 8 किलो राशन दिया जाता है हमलोग लो अंगूठा लगाने के लिए भी दौड़ाया जाता है कभी लॉगइन बंद है तो कभी चार्ज नही है जाओ जरनेटर लेकर आओ चार्ज करेंगे तब निकालेंगे पर्ची। डीलर के द्वारा अनाज के बदले बालू रख कर अंगूठा लगाया जाता है। वर्तमान में हम लोग को अप्रैल माह का राशन नही मिला है जब डीलर से पूछा जाता है तो बोला जाता है कि राशन गोदाम से ही कट गया है तो हम कहां से देंगे।
इस संबंध में राधा महिला स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष आशा देवी से पूछा जाने पर कहा कि हम सभी लाभुकों को समय पर राशन देते हैं लाभुक गलत आरोप लगा रहा है।
इस संबंध में पूछे जाने पर एमओ सह बीडीओ जयपाल महतो ने कहा कि जांचो उपरांत गलत पाया जाता है तो कारवाई की जाएगी।