भवनाथपुर : भवनाथपुर प्रखण्ड में मनरेगा भेंडर द्वारा अधिकारियों के नाम पर कमीशन के नाम पर लाभुकों पैसे उगाही का मामला प्रकाश में आया है ।, लाभुक ने उपायुक्त गढ़वा के नाम बीडीओ को आवेदन देकर कारवाई की मांग की।लाभुक बाला प्रसाद यादव, अनिता देवी, राम सरकार मिश्रा, अजमेरी बीबी, संजय राम, शिव शंकर प्रसाद, चनरदेव राम, अजय ठाकुर, चरकु राम, मंसूर अंसारी, लालू सिंह, प्रेम राम, जयनन्दन यादव, सुभान अली सहित दर्जनों लभुक ने बताया कि भेंडर अलियास अंसारी द्वारा लाभुक को किसी भी तरह का कोई भी सामग्री नही दिया जाता है केवल लेटर पैड पर फर्जी सामग्री लिख कर दिया जाता है। लाभुक बाला यादव के द्वारा बताया गया कि भेंडर के खाता में दो लाख बीस हजार पांच सौ रुपये आया था जिसके बाद भेंडर द्वारा एक माह तक पैसा के लिए घुमाया जाता रहा जब कुछ गणमान्य लोग से शिकायत किया तो एक लाख नवासी हजार रुपये ही दिया गया बाकी 31 हजार रुपये हड़प लिया इसी प्रकार लाभुक अनिता देवी पति रामेश्वर राम से 24 हजार, राम सरकार मिश्रा से 33 हजार, अजमेरी बीबी से 43,450 रुपये संजय राम पिता कामत राम का 20 हजार रुपये, भेंडर द्वारा हड़प लिया गया।
जब भेंडर अलियास अंसारी से पूछा जाता है तो बोला जाता है कि मेरा कोई बाल भी बांका नही कर सकता हम सरकार द्वारा मनोनीत भेंडर हैं सिर्फ कागज देते हैं और कमीशन लेकर बीडीओ सहित ऊपर तक पहुचाते हैं।
भेंडर इलियास अंसारी से पूछे जाने पर कहा कि सभी का पैसा दे दिया गया है झूठा आरोप लगाया जा रहा है।