whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27186352
Loading...


नपं के बकोईया में जेइ के साथ हुई मारपीट

location_on मझिआंव access_time 21-May-23, 08:05 PM visibility 714
Share



नपं के बकोईया में जेइ के साथ हुई मारपीट


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : थाना में दी आवेदन: थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 के बकोईया दुर्गा मंदिर के समीप सोलर आधारित जलमिनार लगाने के चयन स्थल पर कार्य की जायजा लेने गए कनीय अभियंता संदीप कुमार कुशवाहा के साथ कुछ लोगों के द्वारा मारपीट का प्रयास किया गया। तथा उनकी मोबाइल छिनकर तोड़ दिया गया।तथा काफी मर्यादित शब्दों का व्यवहार करते हुए धमकी दिया गया। जिसे लिखित शिकायत थाना में देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। थाना में दी गई आवेदन में लिखा गया है कि वे स्वयं कनीय अभियंता संदीप कुमार कुशवाहा के द्वारा इसकी सूचना मोबाइल द्वारा ज्यों ही कार्यपालक पदाधिकारी को जानकारी देने का प्रयास किया, ठीक उसी समय ललित चौबे के द्वारा मोबाइल छीन कर तोड़ दिया गया।
तथा उन सभी के साथ में अशमेर चौबे,,ओम आदित्य तिवारी उर्फ मंटू सहित चार अन्य लोगो के द्वारा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए अभद्र व्यवहार करते हुए कनिया अभियंता को मारने के लिए दौड़ाया।साथ ही आवेदन में यह भी लिखा गया है कि एकता स्थल पर दो-तीन बार इस कार्य को रोकते रहें।जिसकी सूचना पर जांच करने गए थे।जिसे उक्त लोगों के द्वारा कार्य को फरार रोकने एवं बाधा उत्पन्न करते रहे थे,अंत में रविवार को कार्यस्थल पर जायजा लेने गए थे। आवेदन में जिन लोगों का नाम दिया गया है उसमें बकोईया गांव निवासी अशमेर चौबे, ललित चौबे, एवं ओम आदित्य उर्फ मंटू तिवारी एवं चार अन्य लोगो का नाम दर्ज है। इधर इस संबंध में थाना प्रभारी कमलेश कुमार महतो ने बताया कि कन्या अभियंता के द्वारा आवेदन दिया गया है जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि दिए गए आवेदन में अजमेर चौबे उक्त स्थल पर नहीं था उसका भतीजा विकास चौबे से विवाद हुआ है।
वही कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी कनिया अभियंता के द्वारा मोबाइल पर दी गई है सोमवार को आने के बाद जांच उपरांत सभी लोगों पर सख्त कार्रवाई करते हैं उन्हें जेल भेजा जाएगा तथा उस वार्ड में अगर ज्यादा विवाद हुआ तो कोई भी विकास कार्य नहीं किया जाएगा। क्योंकि नगर पंचायत को विवाद नहीं विकास चाहिए।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play