whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27188791
Loading...


श्री श्री ठाकुर अनुकूलचन्द्र जी के अनुयायियों ने मासिक सत्संग सह भंडारा किया आयोजित

location_on बंशीधर नगर access_time 21-May-23, 07:51 PM visibility 656
Share



श्री श्री ठाकुर अनुकूलचन्द्र जी के अनुयायियों ने  मासिक सत्संग सह भंडारा  किया आयोजित


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : श्री श्री ठाकुर अनुकूलचन्द्र जी के अनुयायियों द्वारा रविवार को जंगीपुर ग्राम स्थित सत्संग उपासना केंद्र उर्जितपा में मासिक सत्संग सह भंडारा का आयोजन किया गया. सत्संग का शुभारंभ बन्दे पुरुषोत्तम ध्वनि,शंख ध्वनि के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया.इसके बाद सामूहिक रूप से प्रातःकालीन विनती प्रार्थना,नाम जप व ध्यान ,सत्यानु शरण पाठ,नारी नीति पाठ किया गया.इष्टचर्चा करते हुये ऋत्विक विजय नंदन प्रसाद सिन्हा ने कहा कि वर्तमान पुरुषोत्तम श्री श्री ठाकुर अनुकूलचन्द्र जी के प्रति निष्ठा होने से मनुष्य अपना विवेक जागृत रखता है.वह दूसरे जीवो की रक्षा करना ही अपना धर्म समझता है.उनके अनुसार अपने बचते हुये दुसरो को बचाना ही धर्म माना गया है. ऋत्विक धृतिसुन्दर लाल ने कहा कि यजन, याजन इष्टभृति के साथ साथ सभी सत्संगी अपने परिपाश्र्विक के लोगो का भी ध्यान रखते हुये उनके दुख सुख में सहयोग करेंगे.सभी जीवों की सेवा करना ही ईश्वर की सेवा है.सत्संगी शक्तिदास सिन्हा ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को अपने इष्ट या भगवान के प्रति गहरा विश्वास होना चाहिये. इष्ट के प्रति गहरा विश्वास होने से सब कुछ संभव है.सत्संग में धृतिसुन्दर लाल,अनिता देवी,माला देवी,महेश सिंह व अखिलेश प्रसाद ने भक्ति मूलक भजन प्रस्तुत किया. अजय कुमार व राहुल कुमार ने सत्संग नगर देवघर से प्रकाशित मासिक पत्रिका सात्वति का पाठ किया.सत्संग के बाद भंडारा का आयोजन किया गया.भंडारे में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने महा प्रसाद ग्रहण किया.सत्संग में वृन्दा देवी,प्रीति सिन्हा,दीपमाला, संगीता गुप्ता,चंचला गुप्ता,मधु,लक्ष्य सिन्हा,धृतिदीप्त, राहुल दा,राकेश कुमार,पप्पू जायसवाल,भोला सिंदुरिया,राजदेव,संजय कुमार,राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में गुरु भाई बहन उपस्थित थे.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play