whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27214072
Loading...


कांडी के बलियारी में ऑटो पलटने से बराती की मौत, 3 लोग हुए घायल, मृतक युवक कांडी का,आज दोपहर घटी घटना

location_on कांडी/गढ़वा access_time 10-Jun-20, 09:06 PM visibility 712
Share



						कांडी के बलियारी में ऑटो पलटने से बराती की मौत, 3 लोग हुए घायल, मृतक युवक कांडी का,आज दोपहर घटी घटना
मृत बाराती, घायल व्यक्ति एवं जमा भीड़


कांडी check_circle
संवाददाता



कांडी/गढ़वा: कांडी थाना क्षेत्र के खरसोता-कसनप मुख्य सड़क स्थित बलियारी यात्री सेठ के पास बुधवार की दोपहर एक बराती वाहन अनियंत्रित होकर पलटने से एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बरातियों से भरा एक टेंपो पांकी थाना क्षेत्र के गढ़ गांव से बरवाडीह वापस आने के क्रम में अनियंत्रित टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे कांडी निवासी जमाल मियां के 20 वर्षीय पुत्र मोहम्मद आलम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को रेफरल अस्पताल मझिआंव पहुंचा दिया गया है। इधर मौके पर पहुंची कांडी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बरवाडीह गांव निवासी इस्लाम 30 वर्ष, नशीबा बीबी 40 वर्ष व हैदरनगर निवासी इरफान 20 वर्ष, को गंभीर चोटें आई है।
उक्त सभी लोग बरवाडीह गांव निवासी आकूफ मियां के बेटे की शादी में पांकी थाना क्षेत्र के गढ़ गांव गये हुए थे, जहां से लौटने के दौरान यह घटना हुई। मौके पर पहुंची कांडी पुलिस मृतक का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा ले जाने की तैयारी कर रही थी। इस संबंध में कांडी बीडीओ सह सीओ जोहन टूडू ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। सरकारी प्रावधान के अनुसार मृतक को सरकारी लाभ दिलाने के लिए अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play