:
धुरकी थाना छेत्र के बीरबल गांव स्थित मुख्यपथ पर टेम्पो पलटने से तीन महिला समेत पाँच लोग हुए घायल । सभी का ईलाज अनुमंडलीय अस्पताल श्री बंसीधर नगर में चल रहा है ।
मिली जानकारी के अनुसार सगमा प्रखण्ड के घघरी गांव से श्री बंसीधर नगर जा रहे टेम्पू बीरबल गांव पहुँचते ही अनियंत्रित होकर पलट गया ।
जिसमे सवार राजमती देवी उम्र 55 वर्ष बसंत कुमार राम 26 वर्ष मुनी कुँअर 50 वर्ष सिला देवी 30 वर्ष प्रीतम कुमार छह वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए ।
टेम्पू दुर्घटना के सूचना पर सगमा के प्रखण्ड प्रमुख अजय गुप्ता ने सभी घायलों को निजी वाहन से ईलाज के लिए श्री बंशीधर नगर अनुमंडलीय अस्पताल में भेजा है सभी का सभी का ईलाज चल रहा है चिकित्सको के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहा है ।
Advertisement
बताते चले कि सभी घायल अपने गांव घघरी से श्री बंसीधर नगर जा रहे थे इसी दौरान बीरबल गांव पहुँचते ही टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया ।