केतार :
प्रखंड के परतीकुशवानी पंचायत के अमवाडिह बजार प्रागंण में ग्राम सभा की बैठक की गयी। इस बैठक में वन समिति का गठन किया गया।लोगों ने पूरे जोश के साथ वन समिति के सदस्यों का चुनाव किया ।
वन समिति के अध्यक्ष के रूप में लोगों ने चमन साह को एवं दस सद्स्य को चुना गया। वहीं प्रत्येक गाँव में 10 सदस्यीय कमेटी गठन करने की बात कही गई । समिति के सभी सदस्यों का ताली बजाकर ग्रामीणों ने अभिनंदन किया ।वन विभाग के उप परिसर पदाधिकारी ओमप्रकाश उरावं द्वारा ग्रामीणों की वन समिति के अधिकारों के विस्तार से अवगत कराया गया । आज के परिवेश के अनुसार पर्यावरण का महत्व भी बताया गया। साथ ही साथ जंगल मे लगने वाले आग से होने वाली हानि एवं उसके उपाय के बारे में जागरूक किया गया | वही वनरक्षी निशांत कुमार ने बताया कि वन विभाग को जमीन जो अवैध कब्जा किया हुआ है जल्द से जल्द खाली कर दें एवं खाली पड़ी जमीनों में प्लांटेशन सहित अन्य योजनाओं को धरातल पर लाया जाएगा जिसका लाभ ले और वन बचाने का प्रयास करें जो लोग वन काटते समय पकड़े जाएंगे उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी| मौके पर लोगों ने प्रण लिया कि जंगलो को बचाना है एवं विभाग के साथ मिलकर जंगलो का विकास करना है ।
बैठक में लगभग 200 ग्रामीणों ने भाग लिया।इस बैठक में पश्चिमी क्षेत्र के बीडीसी राजेंद्र सिंह, वार्ड सदस्य रंजय यादव, रविंद्र कुमार, वन उप परिसर पदाधिकारी ओमप्रकाश उरावं, वनरक्षक निशान्त कुमार, दयाशंकर सिंह राकेश कुमार, समाजसेवी, नगेंद्र प्रजापति राजनाथ राम,मनोज प्रजापति,संजय प्रजापति,शिवशंकर प्रसाद,त्रिभुवन सिंह,मुना प्रजापति,नारायण यादव,ब्रजेश उरांव,तेजू प्रसाद,मनोहर उरावं,संतोष यादव,मनोज प्रजापति,देवेन्द्र यादव,सुरेश साह,एवं अन्य प्रतिनिधि भी शामिल थे ।