बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर- प्रखण्ड के सभी सात संकुल संसाधन केन्द्रों में गुरुवार को पीएम पोषण मध्यान भोजन योजना अंतर्गत रसोईया सह सहायिका को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया.
संकुल संसाधन केन्द्र चितविश्राम में प्रशिक्षण का उदघाटन सीआरपी सह प्रशिक्षक संजय कुमार सिंह ने माँ सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया. प्रशिक्षक संजय कुमार सिंह द्वारा सभी बिंदुओं पर रसोईया व संयोजिका को विस्तार से जानकारी दिया गया. उन्होंने मध्याहन भोजन सबंधित बच्चों की सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दिया. बच्चों को भोजन देते समय कौन सी सावधानी बरतना है.उन्होंने भंडारण कैसे करना है ? एक से पांच वर्ग और 6 से 8 वर्ग तक के बच्चों के लिए चावल , दाल , सब्जी ,तेल नमक आदि का उपयोग कितना करना है, पंजी का संधारण करने व चावल का भंडारण के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया.उन्होंने बताया कि सामग्रियों की खरीददारी क्रय समिति का गठन कर करना है. इस प्रशिक्षण में रसोईया सह संयोजिका द्वारा भी अपना अपना अनुभव साझा किया गया. इस प्रशिक्षण में शिक्षक सुग्रीव राम, अनिल यादव,जगरनाथ राम, सुभाष राम, नरेश राम संयोजिका प्रियंका देवी, किरण देवी पानपति देवी, खुशबू देवी, रीना देवी, दुलारी देवी, रसोईया देवंती देवी, अनिता देवी, कौशल्या देवी, रीना देवी,आरती देवी, ललीता कुंवर सहित अन्य संयोजिका व रसोईया उपस्थित थे.इधर अन्य सभी संकुल संसाधन केन्द्रों में भी संकुल साधन सेवी द्वारा रसोइया व संयोजिका को प्रशिक्षण दिया गया.