मेराल :
मेराल प्रखंड के हासनदाग लखेया संपर्क मार्ग के लिए यूरिया नदी पर पुल निर्माण कराया जा रहा है यह बिल्कुल ही घटिया एवं त्रुटिपूर्ण साबित हो रहा है इस योजना में संवेदक द्वारा निर्माण स्थल पर नदी से अवैध उत्खनन कर पत्थर तोड़ाई एवं नदी से अवैध रूप से उत्खनन कर बालू प्रयोग किया जा रहा है

साथ ही निर्मित गाडवाल में दरार अभी से पड़ गया है जो स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है योजना स्थल पर देखने से पता चलता है कि योजना निर्माण में भारी अनियमितता बरती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है की निर्माण स्थल पर कनिय अभियंता को अपने समक्ष कंकरीटिंग कराते नही देखा गया है वही ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व की भांति यह पुलिया फिर से ध्वस्त ना हो जाए आज भी संसय लगा हुआ है आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि नियमों को ताक पर रखकर पुलिया का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिससे कभी भी पूर्व की भांति ध्वस्त हो सकता है योजना स्थल पर जो रिकॉर्डिंग जारी की गई है, उसमें घटिया सीमेंट कमजोर चिप्स , नदी से सीधा अवैध पत्थर का तोड़ाई कर पुलिया में प्रयोग किया जा रहा है निर्मित पुलिया में कई जगह अभी ही दरार आ गया है जो अभी से ही प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहा है।

इधर संवेदक का मुंशी नरेंद्र सिंह से पूछे जाने पर बताया कि अपने ढंग से कार्य करेंगे जिसको कहना है कहते रहे काम अपने ढंग से ही किया जाएगा।
हासनदाग पंचायत के पूर्व मुखिया दुखन चौधरी ने कहा कि पुल का निर्माण कार्य त्रुटिपूर्ण है जिसे जांच कर निर्माण कार्य में सुधार नहीं किया गया तो पूर्व की भांति यह पुल भी कभी ध्वस्त हो सकता है।
करकोमा पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि शिव कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिया निर्माण में भारी अनियमितता बरती जा रही है जो कभी भी यह पुलिया पूर्व की भांति गिर सकता है। अभी से पुल में दरार पड़ने लगे हैं उन्होंने कहा कि मौके स्थल पर जाकर उन्होंने कई बार अच्छा निर्माण कार्य करने की बात कही थी लेकिन संवेदक व मुंशी द्वारा इसे धता बताते हुए अनियमितता पूर्ण निर्माण कार्य किया जा रहा है।
वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि हासनदाग पंचायत हरेंद्र चौधरी ने कहा कि पुलिया निर्माण का कार्य मंत्री मिथिलेश ठाकुर के प्रयास से व ग्रामीणों की मांग पर बनवाया जा रहा है लेकिन ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य को मजाक बना लिया गया है नियमों को ताक पर रखकर अपने मनमानी तरीके से अवैध रूप से यूरिया नदी से बालू और पत्थर उत्खनन कर पुलिया निर्माण कार्य में लगाया जा रहा है।
इस संबंध में दूरभाष के माध्यम से पूछे जाने पर विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता राजीव रंजन ने बताया कि लोगों के शिकायत पर बृहस्पतिवार को मौके अस्थल पर जा कर स्थल जांच किया जीसे पत्थर तोड़ कर पूल में प्रयोग करना नदी से अवैध तरीके से बालू उठाकर लगाने सहित अनियमितता पाया है जिस पर मौके पर संवेदक को फटकार लगाया गया है वही कनीय अभियंता को अपने समक्ष कार्य कराने का निर्देश दिया गया है साथ ही पुलिया में दरार नही है कुछ जगह लाइनिंग हुआ है जिसे चिपिंग करा दिया जाएगा।