गढ़वा :
गढ़वा गोबिंद हाई स्कूल के मैदान में खेले जा रहे 21वी गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में आठवे दिन खेले गए दो अलग अलग मैच में जवाहर नवोदय विद्यालय ब्राइट फ्यूचर स्कूल को 122 रनों से जबकि दूसरे मैच में संत पॉल कान्वेंट स्कूल रेहला ने डीएवी मॉडल स्कूल को नो विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
पहले मैच में जवाहर नवोदय विद्यालय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में सात विकेट खोकर विशाल के 34, अभिषेक के 31 रन ओर अतरिक्त रन 29 के सहयोग से 176 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। ब्राइट फ्यूचर की ओर से मुमशाद ने दो विकेट प्राप्त किया।जवाबी पारी खेलने उतरी ब्राइट फ्यूचर की टीम 54 रन पर ही सिमट गई।
नवोदय की और से ऋषभ कुमार ने चार विकेट प्राप्त किया। दुसरे मैच में डीएवी मॉडल स्कूल न पहले बल्लेबाजी करते होए अरमान के 15, प्रिंस के 12 रनों के सहयोग से नो विकेट खोकर 97 रन बनाए।संत पॉल कॉन्वेंट स्कूल रेहला की ओर से हैदर खान ने चार विकेट प्राप्त किया जबाबी पारी खेलने उतरी संत पॉल रेहला ने अनुराग के नाबाद 45 ओर कैफ के नाबाद 31 रन के सहयोग से एक विकेट खोकर जीत हासिल कर लिया। डीएवी मॉडल की ओरसे आर्यन ने एक विकेट प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार के प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष नंद कुमार गुप्ता ने प्रदान किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता राज्य का सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगता है।आप लोग जीत के लिए अपने खेल का शत प्रतिशत लगा दे।
आप सभी लोग अनुशासन के साथ खेले। पर्यवेक्षक सह प्रतियोगिता के सदस्य अनिल विश्वकर्मा ने कहा कि जिले का यह सबसे लोकप्रिय प्रतियोगिता है, जिसका इंतजार खिलाड़ी,स्कूल और दर्शक को रहता है। अंपायर की भूमिका मनीष उपाध्याय, शशी मनीष पाठक,प्रिंस खान वही स्कोरर की भूमिका विशाल कुमार ने निभाया । मैच के दौरान कमेंटेटर की भूमिका मनोज तिवारी, प्रिंस खान, प्रभात कुमार ने निभाया ।इस मौके पर सह सचिव प्रिंस सोनी, प्रवीण मिश्रा, आशुतोष रंजन विकाश कुमार,दीपक, प्रभात तिवारी ,आलोक गुप्ता, प्रिंस खान, मनीष ,अमित उपाध्याय ,साहिल खान ,रोहन तिवारी, सिकंदर प्रजापति ,सूर्य प्रकाश, हेमंत राज अश्विनी चौबे मनीष पाठक प्रभात तिवारी दुबे उपस्थित थे।