whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27199580
Loading...


शहर में चोरों का आतंक बढ़ा : स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल की चोरी

location_on गढ़वा access_time 29-Dec-22, 04:04 PM visibility 673
Share



शहर में चोरों का आतंक बढ़ा : स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल की चोरी


नितेश कुमार तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : शहर में इन दिनों चोरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। चोर आए दिन किसी न किसी के घर व वाहन पर हाथ साफ करते जा रहे हैं। इन सक्रिय चोरों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। जिससे पुलिस को चोर के गिरोह उद्भेदन में काफी परेशानी हो रही है। वही पुलिस भी इन चोरों के पास जाने में मेहरबान दिख रही है। बुधवार की बीती रात थाना क्षेत्र में जंगीपुर भारत पैट्रोलियम स्थित सेंट्रल बैंक के सामने घर के बाहर खड़ा स्प्लेंडर प्रो बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर फरार हो गए। चोरी का पता तब चला जब लोग अपने घर के बाहर दरवाजे पर खड़े मोटरसाइकिल को गायब देखा। इसके बाद लोगों ने काफी खोज बीन करने लगे लेकिन कोई अता पता नहीं चला।
इसके बाद पीड़ित बुद्धदेव राम ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई।पीड़ित बुद्धदेव राम ने बताया कि पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र का निवासी हूं। वे लोग फिलहाल बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के जंगीपुर स्थित सेंट्रल बैंक के सामने किराए के मकान पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात्रि में स्प्लेंडर प्रो बाइक नंबर JH 03H 5674 एचपी पेट्रोल पंप के बगल में मकान के बाहर खड़ा कर बाइक का हैंडल लॉक कर अपने किराए के मकान में सोने चले गए। बुधवार कि सुबह में उठकर देखा तो स्प्लेंडर प्रो बाइक दरवाजे पर से गायब है। काफी खोजबीन के बाद कहीं अता पता नहीं चला। उन्होंने स्थानीय थाने में आवेदन देकर गायक मोटरसाइकिल की खोजबीन करने एवं घटना में संलिप्त चोरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
ज्ञात हो कि 1 दिन पूर्व ही थाना क्षेत्र के हलीवंता कला गांव निवासी योगेंद्र चौधरी के घर में अज्ञात चोरों ने 55 हजार नगद समेत 5 लाख रुपए की संपत्ति की चोरी के घटना को अंजाम दिया था। अब देखना यह होगा कि पुलिस को चोरों का उद्भेदन करने में कितना बड़ा चुनौती साबित होता है, क्योंकि आए दिन चोर एक से बढ़कर एक नए घटना को अंजाम दे रहे हैं। इन चोरों के आतंक से शहरवासी काफी डरे हुए हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play