whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27203263
Loading...


रहस्यमय विषैले जंतु के काटने से युवा दंपति की मौत रात्रि में सोए अवस्था में पति- पत्नी को काटा विषैला जंतु

location_on सगमा access_time 11-Aug-20, 01:29 PM visibility 678
Share



						रहस्यमय विषैले जंतु के काटने से युवा दंपति की मौत
रात्रि में सोए अवस्था में  पति- पत्नी को काटा विषैला जंतु
मृतकों का शव व शोकाकुल ग्रामीण


दिपु सिंह check_circle
संवाददाता



सगमा : धुरकी थाना क्षेत्र के धोबनी निवासी शिव सहाई कोरवा के 37 वर्षीय पुत्र युगेशवर कोरवा तथा युगेशवर कोरवा के 28 वर्षीय पत्नी सुनिता देवी की मौत मंगलवार की रात्रि जहरीले जंतु के काटने से हो गई। जानकारी अनुसार युगेशवर कोरवा सोमवार को रात्रि भोजन कर अपने पुरे परिवार के साथ सोया हुआ था इसी बिच सुबह करीब तीन बजे किसी जहरीले जंतु ने दोनों पति-पत्नी को काट दिया। दोनों पति-पत्नी ने जंतु की काटने की अनदेखी कर पुनः सो गए मगर सुबह होते ही दोनों लोग बेहोश हो गए तो इस की सुचना परिजनों ने गांव के लोगों को दिया। गांव के लोग तत्काल दोनों पति-पत्नी को लेकर झाड- फुंक के लिए सगमा लाए, जहाँ दोनों पति-पत्नी की मौत हो गई। इधर मौत की सुचना मिलते ही रक्सी मुखिया सत्यनारायण बैठा योगेंद्र यादव, मंगल यादव, छोटे लाल यादव, सरधु यादव, सगमा के अरून यादव, राजेंद्र यादव, गोवर्धन यादव आदि लोगों ने मृतक को आर्थिक सहयोग करते हुए सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाएं दिलाने का आश्वासन दिया।
मौके पर पहुंच धुरकी थाना ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया। शोक में डुबा पुरा गांव ---- जहरीली जंतु के काटने से पति-पत्नी योगेश्वर कोरवा व सुनिता देवी के मौत के बाद पुरे गांव शोक में डुब गया मृतक के घर लोगों का तांता लग गया है। ग्रामीणों के अनुसार योगेश्वर कोरवा अत्यंत गरीब परिवार के होने के कारण योगेश्वर मजदुरी कर किसी प्रकार अपने परिवार का भरण-पोषण करता था, लेकिन योगेश्वर की मौत के बाद अब योगेश्वर के बच्चों के उपर विकट परिस्थिति उत्पन्न हो गयी। इन बच्चों को कौन करेगा देख भाल ----- जहरीली जंतु के काटने से योगेश्वर कोरवा वह उनकी धर्म पत्नी सुनिता देवी की मौत के बाद उनके पांच बच्चों को अब कौन देखेगा यह एक बड़ा सवाल है? इसे लेकर परिजन चिंतित हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play