whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28058091 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

अलग अलग घटना में दो की मौत

location_on गढ़वा access_time 22-Oct-22, 05:22 PM visibility 665
Share



अलग अलग घटना में दो की मौत


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव निवासी सत्येंद्र कुमार 26 वर्ष पिता चरितर प्रसाद की बिजली करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार की देर शाम की है। जानकारी के अनुसार सत्येंद्र कुमार नवादा मोड़ पर फल दुकान चलाता था। देर शाम को वह घर जाकर पेंट-पोचारा में जुट गया। इस दौरान वह करंट की चपेट में चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गया। इसके पश्चात परिवारवालों ने आनन फानन में उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर गढ़वा थाना पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर उसके शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शनिवार को सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर मृतक के स्वजनों को सौंप दिया।
Advertisement
इधर, सत्येंद्र कुमार की मौत से उसके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने परिवार का एकमात्र कमाउ सदस्य था। पूरे परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी सत्येंद्र कुमार पर ही निर्भर था । गढ़वा : मझिआंव-कांडी वाया बरडीहा रोड में कांडी थाना क्षेत्र के घोड़दाग के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना शुकवार देर रात की है। मृतक नरेश रजवार 28 वर्ष पिता दुखन रजवार मझिआंव थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव का रहनेवाला था। जबकि घायल उपेंद्र रजवार पिता बुटानी रजवार मझिआंव थाना क्षेत्र के आछोडीह गांव का रहनेवाला है। घायल युवक मृतक का बड़ा साढ़ू बताया जा रहा है। मृतक नरेश व घायल उपेंद्र का ससुराल मझिआंव थाना क्षेत्र के पुरहे गांव में है।
Advertisement
घायल उपेंद्र का इलाज मझिआंव सीएचसी में चल रहा है। जानकारी के अनुसार नरेश रजवार अपनी मोटरसाइकिल से उपेंद्र रजवार को लेकर हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के मझिगांवा गांव स्थित अपनी मौसी के घर जा रहा था। बताया गया कि दोनों साढ़ू शराब के नशे में थे। नरेश रजवार मोटरसाइकिल चला रहा था। घोड़दाग गांव से कुछ ही दूर आगे जाने पर अनियंत्रित गति के कारण मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में नरेश रजवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उपेंद्र रजवार को सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगी है। रात होने के कारण दोनों कुछ देर तक घटनास्थल पर ही पड़े हुए थे। इस दौरान रात में गश्ती पर निकली कांडी थाना पुलिस ने दोनों घायलों को वहां से उठाकर मझिआंव सीएचसी पहुंचाया।
Advertisement
जहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने नरेश रजवार को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मझिआंव थाना पुलिस ने उसके शव को कब्जे में ले लिया। मझिआंव थाना पुलिस ने शनिवार को नरेश रजवार के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर उसके स्वजनों सौंप दिया। इधर, मृतक के स्वजनों ने आरोप लगाया है कि नरेश के बड़े साढ़ू उपेंद्र रजवार ने साजिश कर उसकी हत्या कर दी है। नरेश रजवार शुक्रवार की शाम को चंद्रपुरा से अपने साढ़ू उपेंद्र के घर गया था। फिर अचानक मौसी के घर मझिगांवा जाने का प्लान कैसे बन गया। परिवार वालों ने दावा किया कि मृतक के गर्दन पर धारदार हथियार से मारे जाने का निशान है। मृतक के स्वजनों ने पूरे मामले में गहन छानबीन कर कार्रवाई करने की मांग की है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play