whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28058004 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

बढ़ते अपराध एवं अव्यवस्था के खिलाफ भाजपा का प्रखंड कार्यालयों पर प्रदर्शन13 नवंबर तक से19 से 23नवंबर तक जिला मुख्यालय पर भी पार्टी की ओर से होगा प्रदर्शन

location_on गढ़वा access_time 22-Oct-22, 05:17 PM visibility 665
Share



बढ़ते अपराध एवं अव्यवस्था के खिलाफ भाजपा का प्रखंड कार्यालयों पर प्रदर्शन13 नवंबर तक से19 से 23नवंबर तक जिला मुख्यालय पर भी पार्टी की ओर से होगा प्रदर्शन


नितेश कुमार तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा शामिल हुए। बैठक की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम् गीत के साथ किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था समाप्त हो चुका है हर जगह लुट हत्या चोरी बलात्कार की घटनाएं आम हो चुकी है हेमंत सरकार अपराध रोकने में विफल हो चुकी है चारों तरफ लुट मचा हुआ है। झारखंड में बढ़ते अपराध अव्यवस्था को लेकर भाजपा सात नवंबर से 13 नवंबर तक प्रखंड मुख्यालय पर हजारों लोगों के साथ भव्य प्रदर्शन करेगा एवं 19 नवंबर से 23 नवंबर तक जिला मुख्यालय पर 10,000 लोगों के साथ विशाल प्रदर्शन करेगा।
Advertisement
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ही झारखंड में फिर से विकास कार्य कर सकती है विकास कार्य बिल्कुल ठप हो चुका है अपराध चरम पर पहुंच गया है मौके पर प्रदेश प्रवक्ता अमित सिंह ने कहा कि झामुमो सरकार में जनता त्राहि त्राहि कर रही है चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है वर्तमान की झामुमो सरकार राज्य को लुटने में लगी हुई है उन्होंने कहा कि जब हेमंत सरकार दोनों हाथों से राज्य को लुटने में लगी हुई है तो अपराधियों का तांडव कैसे रोक पाएगी। इसलिए इस सरकार का जाना ही जनता के हित में सही होगा। हर दिन लुट हत्या देखने को मिल रहा है झारखंड में झामुमो सरकार दोनों हाथों से राज्य को लुटने में मस्त हैं अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं हेमंत सरकार राज्य को चलाने में सक्षम नहीं है उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला सहीत पुरा झारखंड में अपराधी मानसिकता के लोगों का मनोबल काफी ऊंचा हो चुका है जिसको लेकर भाजपा जनहित में लगातार आवाज उठाती आई है लेकिन झामुमो सरकार राज्य में लुट चोरी हत्या घुसखोरी कमीशनखोरी जैसे अनेकों अपराध को रोकने के नाम पर मौन साध लिया है जिसको लेकर भाजपा अब बड़ा आंदोलन प्रदर्शन करने का निर्णय कर चुका है भाजपा गढ़वा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि गढ़वा जिला में अपराधियों का मनोबल काफी ऊंचा हो चुका है अपराध करने वालों के अंदर प्रशासनिक डर भी नहीं है अपराधी गढ़वा जिला में खुलेआम तांडव कर रहे हैं वही झामुमो सरकार मुकदर्शक बन कर सबकुछ देख रही है उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला में बढ़ते अपराध अव्यवस्था को लेकर सात नवंबर से जिला के सभी प्रखंड मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
Advertisement
बैठक का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलखनाथ पाण्डेय जवाहर पासवान रघुराज पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र दूबे राजीव रंजन तिवारी उमेन्द्र यादव संजय भगत जिला महामंत्री विकास स्वदेशी जिला मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर प्रसाद महतो जिला मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी सोशल मीडिया प्रभारी बृजेन्द्र पाठक तिवारी रामशीष तिवारी भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलला दुबे अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नसरुद्दीन अंसारी सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक अजय तिवारी भाजपा नेता मोहन सिंह चेरो कृपाल सिंह उमेश कश्यप शिवनारायण चंद्रा कुमार कनिष्क लाला पासवान उदय प्रजापति विकास पाण्डेय योगेन्द्र मेहता उदय कुशवाहा कुमार कनिष्क बसंत प्रसाद लखन चौधरी संजय यादव विनय चौबे ओम प्रकाश गुप्ता राजेश्वर बैठा मुरारी यादव प्रदीप पासवान सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play