whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28057936 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

हत्या की 24 घंटे बाद भी झामुमो नेता हत्याकांड में शामिल अपराधियों की नहीं हुई गिरफ्तारी, परिजनों से मिलने पहुंचे मंत्री मिथिलेश

location_on चिनियां access_time 21-Oct-22, 07:00 PM visibility 708
Share



हत्या की 24 घंटे बाद भी झामुमो नेता हत्याकांड में शामिल अपराधियों की नहीं हुई गिरफ्तारी, परिजनों से मिलने पहुंचे मंत्री मिथिलेश


दीपक कुमार check_circle
संवाददाता



चिनियां : गढ़वा जिले के प्रखंड मुख्यालय चिनिया में गुरुवार को शाम 6:30 बजे घाटी झामुमो के केंद्रीय समिति के सदस्य व मुखिया जहेरा बीबी के पति अयूब मंसूरी के हत्याकांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है ‌जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है । इधर घटना की सूचना मिलने पर आज हेलीकॉप्टर से दोपहर करीब 2:45 बजे पेयजल स्वच्छता मंत्री और स्थानीय विधायक मिथीलेश कुमार ठाकुर चिनिया पहुंचे जहां पर उन्होंने मृतक मंसूरी के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दिया तथा जनाजे को कंधा दिया । मंत्री ने सहयोग राशि के रूप में दो लाख रुपय रुपए व्यक्तिगत निधि से दी। इधर इस हत्याकांड को लेकर आज दिन भर चनिया में अफरा-तफरी मचा रहा।
Advertisement
घटना को लेकर लोगों में भारी रोष है। घटना के विरोध में आज चीनिया बाजार दिनभर स्वत: स्फ्रूत बंद रहा। पुलिस विभाग की ओर से भी अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रयास किया गया। रंका तथा गढ़वा के वरीय पुलिस पदाधिकारी तथा रंका चिनियां डंडई एवं धुरकी के थाना प्रभारी भी इस घटना कांड में शामिल अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस बल के साथ लगातार सक्रिय रहे बावजूद 12 घंटे के अंदर अपराधियों को गिरफ्तार करने के पुलिस विभाग के आज सुबह दिया गया आश्वासन पूरा नहीं हो सका जिससे स्थानीय लोगों में विरोध बढ़ता जा रहा है‌। हालांकि पुलिस का श्वान दस्ता घटनास्थल पर मौजूद मृतक अयूब मंसूरी के मोटरसाइकिल तथा उसके आसपास के 2 लोगों के घर पहुंचा सूचना के अनुसार दोनों घर से जुड़े एक महिला समेत तीन लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है परंतु समाचार लिखे जाने तक पुलिस किसी की भी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।
Advertisement
जबकि झामुमो नेता अयूब मंसूरी का अंत्येष्टि मिट्टी देने का कार्य संपन्न हो गया। इस दौरान भारी संख्या में लोग शव यात्रा में शामिल हुए‌‌। घटना की सूचना मिलने पर झामुमो महकमे के कई बड़े नेता चीनिया पहुंचे तथा परिजनों से मुलाकात कर ढाढस बंधाया।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play