whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27265776
Loading...


विलासपुर पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का किया गया आयोजन

location_on बंशीधर नगर access_time 21-Oct-22, 06:08 PM visibility 674
Share



विलासपुर पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का 
किया गया आयोजन


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : प्रमुख उर्मिला देवी, मुखिया अनुराधा देवी, जिप सदस्य रानी बाला, विधायक प्रतिनिधि लालमोहन प्रसाद यादव, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शैलेश चौबे, सीओ अरुण कुमार मुंडा व बीडीओ श्रवण राम ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में कुल 1150 आवेदन ग्रामीणों का प्राप्त हुआ। इसमें ई-श्रम का 25, पेयजल से संबंधित 21, 15 वें वित्त का 23, प्रधानमंत्री आवास योजना का 295, आजीविका का 276, सावित्री बाई फुल बालिका समृद्धि योजना का 203, विभिन्न पेंशन का 37, जन वितरण प्रणाली का 160, आरटीजीएसए का 2, भूमि सुधार का 18, केसीसी का 90 आवेदन प्राप्त हुआ। इसमें ई-श्रम का 25, पेयजल का 20, 15 वें वित्त का 23, प्रधानमंत्री आवास योजना का 252, आजीविका का 251, सावित्री बाई फुले बालिका समृद्धि योजना का 52, केसीसी का 90 कुल 683 आवेदन का ऑन द स्पॉट त्वरित निष्पादन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पंचायत प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने कहा कि आपकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार आपके द्वार पर आई है। आप सभी इसका भरपूर लाभ उठाएं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी लोगों को मिले इसके लिए यह कार्यक्रम पंचायत वार आयोजित किया जा रहा है। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार, पूर्व प्रमुख रविंद्र कुमार पासवान, कौशल कुमार, राजदीप कुमार सहित बड़ी ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play