चिनियां :
चिनिया इस बार कि झारखंड मे हो रहे प्रथम चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बुधवार को नामांकन के तीसरे दिन चिनिया प्रखंड कार्यालय में मुखिया पद नामांकन के लिए 7 प्रत्याशी तथा वार्ड के लिए 26 प्रत्याशियों ने अपना अपना निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष पर्चा दाखिल किया।

इस मौके पर चिनिया पंचायत के मुखिया पद के लिए जाहेरा बीवी हेताडकला पंचायत से चिंता देवी बिलैतीखैर पंचायत से उदय साव तथा कैलाश ठाकुर डोल पंचायत से सरिता देवी तथा इंद्रावती गुप्ता बरवाडीह पंचायत से प्रताप यादव ने निर्वाचि पदाधिकारी निकिता बाला के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया वही वार्ड पद के लिए प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से 26 प्रत्याशियों ने अपना अपना पर्चा दाखिल प्रखंड विकास पदाधिकारी कालिदास मुंडा के समक्ष किया जिसमें 13 पुरुष तथा 13 महिला वार्ड सदस्य प्रत्याशी शामिल हैं बताते चलें कि इस बार की हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आम ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है

वही प्रत्याशियों द्वारा अपने समर्थकों के साथ गाजे-बाजे के साथ पर्चा दाखिल करने प्रखंड कार्यालय पहुंच रहे हैं इस तपती गर्मी में भी चुनावी सरगर्मी खुब गर्म है उधर बुधवार को मुखिया पद के लिए प्रत्याशियों द्वारा दो पर्चा खरीदे गए तथा वार्ड पद के लिए 19 पर्चा खरीदे गए।