भवनाथपुर :
रमना खाला निवासी मुनहजाद अंसारी ने बहन नसीहा खातून के साथ उसके पति के द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर मारपीट कर बेहोश कर देने के खिलाफ भवनाथपुर थाने में आवेदन देकर दोषी पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
आवेदन में उसने लीखा है कि मई 2019 में बहन की शादी भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मकरी के बगही टोला निवासी जावेद अंसारी पिता जसमुद्दीन अंसारी के साथ किया था। कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक ठाक रहा,लेकिन बाद में मेरी बहन के साथ दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा।इसे लेकर कई मर्तबा समाजिक समझौता कर तनाव को कम करने का प्रयास किया गया। लेकिन बीते 18 अप्रैल 2022 को की शाम में मेरी बहन के साथ उसके पति जावेद अंसारी ने बुरी तरह से पिटायी करके अचेतावस्था घायल कर दिया।
Advertisement
जिसकी सूचना हमको मिली तो मैं अपने मामा के साथ 20 अप्रैल को बहन के घर पहुंचे,तो देखे कि एक कमरा में मेरी बहन अचेतावस्था में पड़ी हुई है।साथ ही देखे की दहेज में दिये गए सामान को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। हमलोगों ने बिना देर किये वहां से निजी वाहन से भवनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे,तो गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी सतीश कुमार महतो ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है,जांचोपरांत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।