भवनाथपुर :
भवनाथपुर गर्ल्स हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर परीक्षा लिख रही कस्तुरबा स्कूल भवनाथपुर की दो छात्राएं बेहोश गई। सीएचसी अस्पताल में इसकी सूचना देने के बाद स्कूल पहुंची मेडिकल टीम के एमपीडब्लू गुतेश्वर प्रसाद,बिद्याननंद प्रजापति तथा एएनएम चिंता कुमारी स्कूल पहुंचकर बीमार रिंकी कुमारी और रेणु कुमारी का प्राथमिक उपचार कर कर सुधार होने के बाद टीम लौट आयी।
उपचार के बाद रिंकी कुमारी तबियत में सुधार आ गया।जबकि कुछ देर बाद रेणु कुमारी की पेट दर्द के बाद बेहोश होने की स्थिति में 108 एंबुलेंस से शिक्षिका रंभा कुमारी स्थानीय सीएचसी अस्पताल लेकर पहुंची,जहां पर तैनात आयुष डॉ नीतीश भारती के द्वारा इलाज किया गया।
चिकित्सक ने बताया छात्रा में कमजोरी के कारण ज्यादा गर्मी से बेहोश हो जा रही थी,जिसे इलाज के पश्चात ठीक होने पर अस्पताल से घर भेज दिया गया।
बताते चले कि एक दिन पूर्व भी कस्तुरबा विद्यालय में पढ़ने वाली की एक छात्रा को सीना में तेज दर्द की शिकायत के बाद स्थानीय अस्पताल लाया गया था,जिसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया था।