रंका :
रंका प्रखंड के खरडीहा पंचायत में गतरात्रि बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 131वीं जयंती के अवसर पर दोगोला का आयोजन किया गया ।
इस दोगोला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह के द्वारा बाबा साहेब डॉ भीमराव के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि दलित समाज सदियों से शोषित रहने को विवश समाज का प्रकाश है संविधान वंचित समाज को शिक्षा और हक अधिकार प्रदान करने का स्थान है ।सविधान महज एक किताब नहीं ग्रंथ समान है। संविधान संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शत शत नमन करते हुए कहा कि मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के द्वारा 11000 हजार रुपए का सहयोग राशि दिया गया है ।
आयोजनकर्ता को दिया गया इस मौके पर उपस्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह छोटू, खाद आपूर्ति विधायक प्रतिनिधि आशुतोष पांडेय 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अहमद अली प्रखंड सचिव इरफान अंसारी युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार सोनी युवा प्रखंड सचिव पप्पू यादव युवा उपाध्यक्ष मुकेश कुमार तिवारी उपाध्यक्ष अरबिन्द प्रसाद अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष आफताब आलम, झारखंड मुक्ति मोर्चा गढ़वा के नवीन तिवारी विवेक सिंह मुन्ना सिंह रन्था नायक काफी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित थे।